रूस से एस - 400 ट्रायम्फ की खरीद पर अमरीकी प्रतिबंधों का खतरा

Edited By Isha,Updated: 21 Sep, 2018 04:49 PM

ccccc

ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि रूस से अरबों डॉलर की एस - 400 ट्रायम्फ मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली जैसे सैन्य उपकरणों की खरीद को वह एक महत्वपूर्ण सौदा मानेगा और इसे लेकर सख्त अमेरिकी प्रतिबंध लगाए

वाशिंगटनः ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि रूस से अरबों डॉलर की एस - 400 ट्रायम्फ मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली जैसे सैन्य उपकरणों की खरीद को वह एक महत्वपूर्ण सौदा मानेगा और इसे लेकर सख्त अमेरिकी प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना है। दरअसल, भारत इन वायु रक्षा प्रणालियों को खरीदने पर विचार कर रहा है।अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर ‘काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज सैंक्शन एक्ट’ (काटसा) का उल्लंघन करने वाले देशों, विदेशी इकाइयों और लोगों पर प्रतिबंध लगाने का मार्क प्रशस्त कर दिया।

इस आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद अमेरिका ने एक चीनी इकाई पर प्रतिबंध लगाया है। रूसी सुखोई - 35 लड़ाकू विमान और सतह से सतह पर मार करने वाली एस - 400 एयर मिसाइल की हालिया खरीद को लेकर यह प्रतिबंध लगाया गया।  काटसा ने ईरान, उत्तर कोरिया और रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं और यह भारत की रक्षा खरीद को प्रभावित कर सकता है क्योंकि रूस से करीब 4. 5 अरब डॉलर की एस - 400 ट्रायम्फ मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली खरीदने की इसकी योजना है। एक अमरीकी अधिकारी ने बताया कि इन प्रतिबंधों का निशाना रूस है।   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!