Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2017 09:40 AM
पाकिस्तान ने आज आरोप लगाया कि भारत 2017 में अब तक 542 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज आरोप लगाया कि भारत 2017 में अब तक 542 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है जिससे 18 लोगों की मौत हुई तथा उसने यह भी कहा कि पड़ोसी देश का 'युद्धकारी रवैया' क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने यह भी कहा कि पाकिस्तान 'नियंत्रण रेखा पर बिगड़ते हालात को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बढ़ती चिंता' को साझा करता है।
उन्होंने कहा कि साल 2017 में भारतीय सुरक्षा बल अब तक 542 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुके हैं जिनसे 18 लोगों की मौत हुई है। प्रवक्ता ने कहा, भारत का युद्धकारी रवैया क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने चिंता प्रकट की है।