बहन की विदाई पर भाई को रोना पड़ा भारी, दुनिया के सामने मांगनी पड़ी माफी (Video viral)

Edited By Tanuja,Updated: 16 Oct, 2019 10:33 AM

chechnya man apology for weeping at sister wedding

बहन की शादी पर उसकी विदाई के समय खट्टे-मीठे पलों को याद कर भावुक होकर भाई का रोना आम बात है, लेकिन एक देश ऐसा भी है ...

मॉस्को : बहन की शादी पर उसकी विदाई के समय खट्टे-मीठे पलों को याद कर भावुक होकर भाई का रोना आम बात है, लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां बहन की विदाई पर भाई को रोना भारी पड़ गया। रूसी गणराज्य चेचन्या के लोगों को यह पसंद नहीं आया। भाई के रोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस पर इतना विवाद हुआ कि लड़के को पूरी दुनिया के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।

PunjabKesari

हालांकि, यह पता नहीं चल पाया कि यह मामला चेचन्या के किस इलाके का था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते बहन की विदाई पर भाई के रोने का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर विवाद हो गया। धर्मिक नेता रमजान कदीरोव के मुताबिक, शादी में रोकर लड़के ने चेचन्या की परंपराओं का उल्लंघन किया था। परंपरा के मुताबिक, उसे बहन की शादी में जाना ही नहीं चाहिए था, लेकिन वो गया और वहां जाकर रो दिया। यही वजह है कि उसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कहा गया।

 

दरअसल, चेचन्या के पुरुष दुनिया में सबसे मजबूत और शक्तिशाली माने जाते हैं। यही वजह है कि लड़के से माफी मंगवाई गई। हालांकि कुछ लोग इस फैसले से नाराज भी हैं, क्योंकि उनका मानना है कि बहन की विदाई के वक्त कोई भी भावुक हो जाता है। ऐसे में अगर भाई रो पड़ा तो उससे सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाना सही नहीं है।लड़के की माफी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

В социальных сетях и не только, возрастает волна недовольства жителей Чечни недостойным поведением некоторых людей на чеченских свадьбах. Жители выражают возмущение, требуя соблюдения традиционных устоев и призывают прекратить нарушение чеченского этикета на массовых мероприятиях. Ролики с плачущими на свадьбах мужчинами, провожающими своих сестер в день их замужества - абсолютно недопустимые явления для чеченского общества. Есть свод неписанных правил поведения на свадьбе, соблюдение которых позволяет нам сохранять свой менталитет и особую культуру. Те же кто идет поперек всех обычаев и традиций должны отвечать за свои действия и слова, чтобы такое впредь не повторялось никем и нигде на чеченских свадьбах! #Чечня#новости#свадьба#интересное#извинения

A post shared by ПРО ЧЕЧНЮ И НЕ ТОЛЬКО (@pro_chechnya) on Oct 2, 2019 at 5:42am PDT

 

इतिहासकार जेलिमखान मुसाइव के मुताबिक, 'चेचन शादियों में लोगों द्वारा अपनी भावनाओं का प्रदर्शन करना सही नहीं माना जाता, चाहे वो महिला हो या पुरुष। इसलिए जब लड़के का अपनी बहन की शादी में रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो इससे लोग नाराज हो गए। इस मामले में सबसे दिलचस्प बात ये है कि शादियों में दुल्हन के परिवार के सदस्य की उपस्थिति या इस तरह के आयोजनों में भावनाओं का सार्वजनिक प्रदर्शन चेचन्या में कानून के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह सिर्फ परंपरा के खिलाफ जाता है। इसीलिए कई लोगों ने अपराधियों पर नकेल कसने के सरकार के दृष्टिकोण की आलोचना की है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!