चिली में लापता सैन्य विमान क्रैश होने की आशंका, 38 यात्री थे सवार

Edited By Tanuja,Updated: 10 Dec, 2019 11:58 AM

chile military plane disappears with 38 on board

: चिली की वायुसेना ने कहा कि 38 लोगों के साथ उड़ान भरने वाला एक सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया...

सैंटियागो: चिली की वायुसेना ने कहा कि 38 लोगों के साथ उड़ान भरने वाला एक सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया। इस विमान ने देश के दक्षिण से अंटार्कटिका के एक ठिकाने के लिए उड़ान भरी थी। वायुसेना ने एक बयान में कहा, “ एक सी-130 हरक्यूलिस विमान ने पुंटा एरिनास शहर से शाम चार बजकर 55 मिनट पर ‘प्रेसिडेंट एडुआर्डो फ्रेई अंटार्कटिका बेस' के लिये उड़ान भरी थी... इसमें 38 यात्री सफर कर रहे हैं।” 

 

वायुसेना के अनुसार एक सी-130 हरक्यूलिस विमान ने पुंटा एरिनास शहर (जो राजधानी सैंटियागो से 3000 किमी दूर है) से शाम 4:55 मिनट पर ‘प्रेसिडेंट एडुआर्डो फ्रेई अंटार्कटिका बेस’ के लिए उड़ान भरी थी और इसका संपर्क शाम 6:13 मिनट पर टूट गया। इसमें 38 यात्री सफर कर रहे हैं।” सेना ने अलर्ट घोषित कर खोज और बचाव दल को सक्रिय कर दिया है। विमान में 17 क्रू सदस्य और 21 यात्री सवार हैं"। 

 

जानकारी के अनुसार विमान का अंटार्कटिका के ऊपर से गुजरते समय रडार से 7 घंटें तक संपर्क टूटने के बाद माना जा रहा कि वह क्रैश हो गया है।  इस बारे में अंतरराष्ट्रीय एजेंसी को सूचित कर दिया  है। दुर्घटनाग्रस्त विमान का पता लगाने के लिए संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया है।  विमान सैन्य अड्डे पर ईंधन की आपूर्ति करने वाली एक तेल पाइपलाइन का संचालन करने के लिए कर्मचारियों को ले जा रहा था।  

  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!