Edited By Tanuja,Updated: 05 May, 2019 12:32 PM
चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के एक घर में रविवार को आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गयी तथा 30 अन्य झुलस गए...
बीजिंगः चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के एक घर में रविवार को आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गयी तथा 30 अन्य झुलस गए।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि गुइलीन शहर के शीलांग गांव के एक घर में सुबह करीब छह बजे आग लग गई जिसमें झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से सात की हालत गंभीर है। हादसे की जांच की जा रही है।