2022 में बिकेगा चीन में बना दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट

Edited By Tanuja,Updated: 14 May, 2018 12:19 PM

china aiming to deliver world s largest amphibious aircraft by 2022

चीन में विकसित दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस (हवा और पानी पर चलने वाला) एयरक्राफ्ट 2022 तक उपलब्‍ध होगा। मीडिया के अनुसार, एविएशन इंडस्‍ट्री कार्प ऑफ चाइना (AVIC) ने करीब 8 साल में इस एयरक्राफ्ट को विकसित किया है...

बीजिंगः चीन में विकसित दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस (हवा और पानी पर चलने वाला) एयरक्राफ्ट 2022 तक उपलब्‍ध होगा। मीडिया के अनुसार, एविएशन इंडस्‍ट्री कार्प ऑफ चाइना (AVIC) ने करीब 8 साल में इस एयरक्राफ्ट को विकसित किया है। चीन को उम्‍मीद  है कि 2022 तक यह अपने देश में विकसित दुनिया के सबसे बड़े एंफिबियस एयरक्राफ्ट AG600 ग्राहकों को सौंप देगा।

चीन ने एंफीबियस एयरक्राफ्ट AG600 तैयार किया है, जिसे कोड नेम 'Kunlong' दिया गया है। दिसंबर में दक्षिण-चीन सागर के एयरपोर्ट से इस एयरक्राफ्ट ने अपनी पहली उड़ान भरी थी, जो सफल रही। AVIC ने बताया कि यह विमान 39.6 मीटर लंबा है, जिसके पंखों की लंबाई 38.8 मीटर है। चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ का कहना है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट है।

साल 2015 में खबरें आईं थीं कि चीन ने विश्व के सबसे बड़े एंफीबियस विमान का निर्माण कार्य 17 जुलाई 2015 को शुरू कर दिया था। इसके बारे में बताया गया था कि यह एंफीबियस विमान आसमान में उड़ सकता है और पानी में भी उपयोग में लाया जा सकता है। चीन ने बताया था कि AG600 विमान अपने अधिकतम वजन और उड़ान क्षमता की वजह से विश्व के अन्य एंफीबियस विमानों की तुलना में बेहतर है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!