चीन ने लिया नैंसी पेलोसी पर एक्शन, ताइवान की यात्रा के बाद अमेरिकी हाउस स्पीकर पर लगाया बैन

Edited By Anu Malhotra,Updated: 05 Aug, 2022 02:59 PM

china ban on nancy pelosi

चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में ताइवान की यात्रा किए जाने को लेकर उन पर अनिर्दिष्ट प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि पेलोसी ने उस स्व-शासित...

बीजिंग:  चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में ताइवान की यात्रा किए जाने को लेकर उन पर अनिर्दिष्ट प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि पेलोसी ने उस स्व-शासित द्वीप की उनकी यात्रा को लेकर चीन की चिंताओं और विरोध की अवहेलना की है, जिस पर बीजिंग अपना दावा जताता है।

 इससे पहले पेलोसी ने कहा था कि चीन अमेरिकी अधिकारियों को ताइवान की यात्रा करने से नहीं रोक सकता। पेलोसी पिछले 25 वर्षों में ताइवान की यात्रा करने वाली अमेरिका की सबसे शीर्ष अधिकारी हैं। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और विदेशी सरकारों के साथ उसके संबंधों का विरोध करता है। 

चीनी विदेश मंत्रालय के बयान में पेलोसी के ताइवान दौरे को उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया गया है। इसमें कहा गया कि यह कदम चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ है। बयान के मुताबिक, पेलोसी और उनके परिवार पर प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। हालांकि, चीन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रतिबंध किस तरह के होंगे। वैसे, आमतौर पर ऐसे प्रतिबंध प्रतीकात्मक प्रकृति के होते हैं।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!