Edited By shukdev,Updated: 22 Aug, 2019 07:50 PM
चीन ने एक मानव रहित जंगी जहाज बनाया है। इसे बनाने वालों ने दावा किया है कि यह युद्ध के लिए तैयार स्थिति में है। इस जहाज को चीन के सरकारी जहाज निर्माण उद्योग निगम के तहत शोध संस्थान नंबर 716 और 702 ने संयुक्त रूप से विकसित...
बीजिंग : चीन ने एक मानव रहित जंगी जहाज बनाया है। इसे बनाने वालों ने दावा किया है कि यह युद्ध के लिए तैयार स्थिति में है। इस जहाज को चीन के सरकारी जहाज निर्माण उद्योग निगम के तहत शोध संस्थान नंबर 716 और 702 ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।
इसकी लंबाई सिर्फ 15 मीटर है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की गुरुवार की खबर के मुताबिक इस बहुद्देश्यीय जंगी जहाज को बुधवार को एक अज्ञात स्थान पर लॉंच किया गया। रिमोट कंट्रोल से संचालित यह जहाज हवाई रक्षा, जहाज रोधी और पनडुब्बी रोधी कार्रवाई करने में सक्षम है।