Edited By Tanuja,Updated: 06 Nov, 2018 04:32 PM
दक्षिण पश्चिम चीन में एक शहर में प्रशासन ने दिन में कुत्तों को बाहर टहलाने के अलावा पार्कों, शॉपिंग सेंटर, खेलने की जगहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी है...
बीजिंगः दक्षिण पश्चिम चीन में एक शहर में प्रशासन ने दिन में कुत्तों को बाहर टहलाने के अलावा पार्कों, शॉपिंग सेंटर, खेलने की जगहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। युन्नान प्रांत में वेनशान शहर में 29 अक्तूबर को जारी इस अध्यादेश को देश में सबसे कठोर कहा जा रहा है।
इसमें कहा गया है कि कुत्तों को सुबह सात बजे से पहले और रात 10 बजे के बाद ही बाहर टहलाया जा सकता है। इसमें यह भी कहा गया है कि कुत्तों की चेन एक मीटर (तीन फीट) से अधिक नहीं हो सकती है और उन्हें केवल वयस्क लोग ही टहला सकते हैं। गौरतलब है कि चीन में कुत्ते पालने पर कड़े नियम लागू हैं।
कम्युनिस्ट चीन के संस्थापक माओ त्से तुंग के कार्यकाल में पालतू जानवरों को पालने की प्रवृत्ति को बुर्जुआ शौक के तौर पर माना जाता था। हाल के कुछ दशकों में संपन्नता के बढऩे के साथ चीनी परिवारों में कुत्ते पालने का शौक बढ़ रहा है। कई शहर अब भी उन नियमों का पालन करते हैं कि किस इलाके में किस आकार के कुत्तों को पालना है। राजधानी बीजिंग में भी शहर के केन्द्र से बड़े आकार वाले कुत्तों पर प्रतिबंध है।