चीन ने मालवाहक अंतरिक्षयान किया लांच, अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सामान लेकर पहुंचा स्पेस स्टेशन

Edited By Tanuja,Updated: 10 May, 2022 05:12 PM

china focus china launches cargo craft for space station supplies

चीन का एक मालवाहक अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आवश्यक सामान लेकर मंगलवार को निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। अगले माह तीन नए...

 बीजिंगः चीन का एक मालवाहक अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आवश्यक सामान लेकर मंगलवार को निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। अगले माह तीन नए अंतरिक्ष यात्री इस स्टेशन में आने वाले हैं। चीन के हैनान प्रांत में स्थित वेनचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से तियानझोउ-4 नामक  इस अंतरिक्ष यान को लांग मार्च-7वाई5 रॉकेट के जरिए तड़के एक बजकर 56 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया।

 

चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह अंतरिक्ष यान करीब सात घंटे के बाद अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया। इस मालवाहक अंतरिक्ष यान से चीन के तीन यात्रियों के अंतरिक्ष में छह महीने रुकने के लिए आवश्यक सामान, अनुसंधान उपकरण और अन्य कलपुर्जे भेजे गए हैं। इसकी मदद से चीनी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन के मुरम्मत कार्य को भी अंजाम दे सकेंगे।

 

चीन ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत 2003 में अपने पहले अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजा था। पूर्व सोवियत संघ और अमेरिका के बाद अपने संसाधनों का उपयोग कर ऐसा करने वाला चीन दुनिया का तीसरा देश बन गया था।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!