Edited By Tanuja,Updated: 08 Sep, 2018 12:06 PM
समुद्री जल और वातावरण में परिवर्तनों की समझ में सुधार के लिए चीन ने शुक्रवार को समुद्री उपग्रह छोड़ा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सुबह 11.15 बजे ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से एचवाई-1सी उपग्रह को लॉन्ग मार्च-2सी प्रक्षेपण यान के जरिए छोड़ा...
बीजिंगः समुद्री जल और वातावरण में परिवर्तनों की समझ में सुधार के लिए चीन ने शुक्रवार को समुद्री उपग्रह छोड़ा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सुबह 11.15 बजे ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से एचवाई-1सी उपग्रह को लॉन्ग मार्च-2सी प्रक्षेपण यान के जरिए छोड़ा गया।
स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री फॉर नेशनल डिफेंस के अनुसार, उपग्रह समुद्र के रंग और पानी के तापमान की निगरानी करने में मदद करेगा, जिससे वैश्विक समुद्री पर्यावरण पर शोध के लिए बुनियादी जानकारी मिल सकेगी।
प्रशासन ने कहा कि उपग्रह से मिलने वाली जानकारी चीन के समुद्री जल, द्वीपों, तटीय इलाकों, समुद्री आपदा राहत और समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग के संसाधनों और पर्यावरण के सर्वेक्षण में भी उपयोग की जाएगी। चाइना एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी के तहत चाइना स्पेससैट कॉर्पोरेशन ने उपग्रह का निर्माण किया है जो 5 साल तक काम करेगा।