चीन का चंद्रयान ‘चांग ई 5'' चांद की सतह से नमूने एकत्रित करने का मिशन सफल हो चुका है और अब वह धरती पर आने को तैयार है..
बीजिंगः चीन का चंद्रयान ‘चांग ई 5' चांद की सतह से नमूने एकत्रित करने का मिशन सफल हो चुका है और अब वह धरती पर आने को तैयार है। चीन सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘चांग ई 5' चांद की सतह पर पहुंचने वाला चीन का तीसरा यान है। यह चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की कड़ी का हालिया अभियान है। चीन मंगल पर भी रोबोट रोवर भेज रहा है। ‘चांग ई 5' चांद की सतह से चट्टानों के नमूने लेने के लिए मंगलवार को पहुंचा था।
‘चांग ई 5' अगर इस कार्य में सफल रहा तो 1976 के बाद चंद्रमा की सतह से नमूने लाने का यह पहला सफल अभियान होगा। ‘चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन' ने एक बयान में कहा, ‘‘यान ने चांद की सतह से नमूने एकत्रित करने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और सारे नमूने यान में इकट्ठा कर लिए गए हैं।'' यान इन नमूनों को लेकर चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा, जहां से एक ‘कैप्सूल' के जरिए उसे धरती पर भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी।
तुर्की को 11 दिसंबर के बाद मिल जाएगी कोरोना टीके की पहली खेप
NEXT STORY