Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2018 09:41 PM
चीनी सेना ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय सैनिकों के साथ अपने जवानों के संयुक्त योग सत्र की तारीफ की। इसे दोनों पड़ोसियों के बीच सीमा सहयोग के लिए ‘विशेष कार्यक्रम’ करार दिया गया। भारतीय सेना और चाइनीज पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने पूर्वी लद्दाख में...
बीजिंग : चीनी सेना ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय सैनिकों के साथ अपने जवानों के संयुक्त योग सत्र की तारीफ की। इसे दोनों पड़ोसियों के बीच सीमा सहयोग के लिए ‘विशेष कार्यक्रम’ करार दिया गया। भारतीय सेना और चाइनीज पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने पूर्वी लद्दाख में 21 जून को शून्य से नीचे तापमान में चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
यह कार्यक्रम वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर 16,942 फुट की ऊंचाई पर स्थित दौलत बेग ओल्डी - तिएन वीएन डीएन चौकी है जहां दोनों ओर के सैनिक नियमित बैठकों में मिलते हैं। चीन के रक्षा प्रवक्ता कर्नल वू शिआन ने संयुक्त योग सत्र पर अपनी पहली टिप्पणी में कहा , ‘सीमा सहयोग पर बोलते हुए , मैं दोनों रक्षा बलों के बीच विशेष कार्यक्रम का जिक्र करना चाहूंगा।’ उन्होंने कहा , ‘21 जून को सीमा के दोनों ओर के सैनिकों ने एक विशेष बैठक की थी और एक साथ योग किया था। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस था।’
कर्नल शिआन अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच वुहान शिखर वार्ता के बाद से दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों में सुधार को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों के सामने मार्शल आट््र्स कौशल का भी प्रदर्शन किया था।