गर्लफ्रैंड को एेसे किया इंप्रैस, नहीं कर पाई इंकार

Edited By ,Updated: 27 Feb, 2017 01:24 PM

chinese boy purpose with notes bouquet

लोग अपने प्रियजनों को इंप्रैस करने के लिए तरह-तरह के तोहफे की तलाश करते हैं...

बीजिंग: लोग अपने प्रियजनों को इंप्रैस करने के लिए तरह-तरह के तोहफे की तलाश करते हैं। ऐसा ही एक मामला चीन में सामने आया। यहां एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रैंड को खुश करने के लिए फूलों के बजाय नोटों से बना गुलदस्ता भेंटकर अपने प्यार का इजहार किया। लड़के का यह तरीका लड़की को इतना पसंद आया कि वह उसे मना ही नहीं कर पाई। यह अनोखा गुलदस्ता पाकर लड़की बेहद खुश हो गई।

उसने कभी सोचा ही नहीं था कि कभी कोई लड़का उसे ऐसा गिफ्ट भी देगा। लड़के का कहना है कि वह गर्लफ्रैंंड को कोई ऐसा तोहफा देना चाहता था, जिसे वह नापसंद न कर सके। इसके लिए लड़के ने गर्लफ्रैंड को नए नोटों से बना गुलदस्ता भेंट करने का फैसला लिया। चांगचुंग शहर में रहने वाले लड़के ने बताया कि वह नए नोटों से बना गुलदस्ता लेकर अपनी गर्लफ्रैंड  के पास गया और कहा, 'हम कामना करते हैं कि नया साल आपके लिए बेहतर हो।' पूरे गुलदस्ते में 100-100 के चीनी युआन थे। बताया जा रहा है कि भारतीय  करसी के मुताबिक गुलदस्ते में 971243.28 रुपए के नोट लगे थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!