कराची में चीनी कर्मचारी की गोली मार कर हत्या

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 04:21 AM

chinese employee shot dead in karachi

पाकिस्तान के कराची शहर में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक जहाजरानी कंपनी में काम करने वाले चीनी नागरिक की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस और अस्पताल अधिकारियों ने इसे लक्षित हमला करार दिया है। इस व्यक्ति की पहचान छेन झू (45) के तौर पर की गई है...

कराची: पाकिस्तान के कराची शहर में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक जहाजरानी कंपनी में काम करने वाले चीनी नागरिक की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस और अस्पताल अधिकारियों ने इसे लक्षित हमला करार दिया है। 

इस व्यक्ति की पहचान छेन झू (45) के तौर पर की गई है और जिस समय हमला किया गया उस वक्त वह कराची शहर में एक बाजार में अपनी कार में था। पुलिस ने बताया कि कार पर कम से कम गोलियां दागी गई और एक गोली उसके सिर में लगी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। कराची के पुलिस उप महानिरीक्षक एजाज खान ने पत्रकारों को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह लक्षित हत्या का मामला प्रतीत होता है और वह एक चीनी जहाज कंपनी कोस्को शिपिंग लाइंस कंपनी के साथ जुड़ा था। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

चीन ने दिसंबर में अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की थी कि उन पर हमले किए जा सकते हैं। पाकिस्तान में चीनी उपस्थिति इन दिनों काफी बढ़ती जा रही है और चीन पाकिस्तान अर्थिक गलियारे के लिए चीन ने 57 अरब डालर देने का संकल्प किया है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!