जंगली सूअर को काटा और बन गया करोड़पति

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Dec, 2017 01:06 PM

chinese man become millionaire after finding pig  s gallstone

चीन के Ju County के एक गांव में एक शख्स झटके में करोड़पति बन गया। असल में इस किसान ने जब जंगली सूअर को पकाने के लिए काटा कि तभी उसकी आंत से एक पत्थर जैसी चीज निकली...

शंघाईः चीन के Ju County के एक गांव में एक शख्स झटके में करोड़पति बन गया। असल में इस किसान ने जब जंगली सूअर को पकाने के लिए काटा कि तभी उसकी आंत से एक पत्थर जैसी चीज निकली। इस अजीब सी दिखने वाली चीज को उसने संभाल कर रख लिया। एक दिन जब वह इस चीज को लेकर शंघाई पहुंच तब उसे पता चला कि ये दुनिया की सबसे कीमती चीजों में से एक है।
PunjabKesari
शंघाई में एक एक्स्पर्ट ने Bo Chunlou को बताया कि इस 4 इंच की चीज की कीमत करीब 450,000 पाउंड (4 करोड़  रुपए) है। ये जानकर उसे यकीन नहीं हुआ कि वह पलभर में करोड़पति बन गया है। चुनलू ने इस बेजोर को अब नीलाम करने का मन बनाया है।  एक्सपर्ट्स के मुताबिक बेजोर (bezoar) सूअर और कई जानवरों की आंत में बनता है।

इस चीज से कई तरह की दवाईयां और कई तरह के जहर से बचने वाले इंजैक्शन भी बनते हैं। दुनिया भर में रेयर होने की वजह से इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।
 एक्सपर्ट्स ने ये भी कहा, कि अगर बेजोर जानवर की आंत में मिलता है, तभी ये काम का रहता है। पेट में पाए जाने पर इसकी इतनी कीमत नहीं मिलती।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!