Edited By Tanuja,Updated: 01 May, 2018 11:10 AM
आसमन से पानी बरसते व कभी कभी केकड़े व मछलियां बरसने के बारे में तो सुना होगा लेकिन सोशल मीडिया पर चीन का एक एेसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऊपर से एक महिला पर अचानक कुत्ता आ गिरता है..
बीजिंगः आसमन से पानी बरसते व कभी-कभी केकड़े व मछलियां बरसने के बारे में तो सुना होगा लेकिन सोशल मीडिया पर चीन का एक एेसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऊपर से एक महिला पर अचानक कुत्ता आ गिरता है। कुत्ते के ऊपर गिरते ही महिला घायल होकर बेहोश हो जाती है। इस घटना में कुत्ते को तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन महिला की गर्दन की तीन हड्डियां टूट गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो चीन के बाइयुन जिले का है और वीडियो सर्विलांस कैमरे से शूट हुआ बताया जाता है।
वीडियो में दिख रहा कि गोद में बच्चा लिए हुए एक महिला आगे-आगे चल रही है, उसके पीछे एक अन्य महिला चल रही है। दोनों एक बड़े भवन के अंदर दाखिल होने जा रहीं हैं। अचानक ऊपर से एक कुत्ता पीछे वाली महिला के सिर पर गिर पड़ता है। कुत्ता गिरकर भाग जाता है, वहीं महिला जमीन पर गिर बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो जाती है।
घटना के बाद महिला को लोग नजदीक के अस्पताल लेकर जाते हैं। शंघाईस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक महिला को करीब 12 मिनट के उपचार के बाद होश आया व उसका गर्दन में हड्डियां टूटने का इलाजा चल रहा है।