अमेरिका के अलबामा में गिरजाघर में गोलीबारी, दो लोगों की मौत

Edited By rajesh kumar,Updated: 17 Jun, 2022 07:50 PM

church shooting in alabama usa kills two people vestavia

अमेरिका के अलबामा में एक गिरजाघर में बृहस्पतिवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के अलबामा में एक गिरजाघर में बृहस्पतिवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस कैप्टन शेन वेयर ने कहा कि आपातकालीन सेवा कर्मियों को शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली थी कि वेस्ताविया हिल्स के बर्मिंघम उपनगर में स्थित 'सेंट स्टीफंस एपिस्कोपल चर्च' में एक हमलावर ने गोलीबारी की है।

वेयर ने बृहस्पतिवार देर रात संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने संदिग्ध और पीड़ितों की पहचान बताने से इनकार कर दिया। साथ ही हमले के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!