समुद्र का जलस्तर बढ़ने से डूबने की कगार पर शंघाई और न्यूयॉर्क

Edited By Yaspal,Updated: 22 May, 2019 05:40 AM

cities like shanghai and new york in danger due to rising sea level

अगर विश्व में बन रहे उत्सर्जन को नहीं रोका गया तो इस शताब्दी के अंत तक विश्व के समुद्रों का जलस्तर का लेवल 2 मीटर से अधिक बढ़ सकता है, जिससे न्यूयॉर्क और शंघाई जैसे प्रमुख शहर दलदल में फंस सकते हैं। इसके कारण करीब...

इंटरनेशनल डेस्कः अगर विश्व में बन रहे उत्सर्जन को नहीं रोका गया तो इस शताब्दी के अंत तक विश्व के समुद्रों का जलस्तर का लेवल 2 मीटर से अधिक बढ़ सकता है, जिससे न्यूयॉर्क और शंघाई जैसे प्रमुख शहर दलदल में फंस सकते हैं। इसके कारण करीब 187 मिलियन लोग प्रभावित और विस्थापित हो सकते हैं।
PunjabKesari
सोमवार को जारी एक अध्ययन में कह गया कि समुद्र का जलस्तर अतीत के अनुमानों में बड़ी तेजी से बढ़ रहा है. इस कारण ग्रीन लैंड और हिमखंडों का तेजी से पिघलना है। अंतर्राष्ट्रीय शोधकर्ताओं ने भविष्यवाणी की है कि सबसे बदतर तब होगी, जब वर्ष 2100 तक वैश्विक तापमान 5 डिग्री सेंटीग्रेस (9 डिग्री फारनेहाइट) होगा। इस दौरान समुद्र का जलस्तर 2 मीटर तक बढ़ सकता है। अध्ययन के लेखकों ने चेतावनी दी है कि ऐसी स्थिति भयावह होगी।
PunjabKesari
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टोल में फिजीकल ज्योग्राफी के प्रोफेसर जोनाथन बाम्वर ने बताया कि ये स्थिति वास्तव में बहुत गंभीर है और उन्होंने कहा कि निचले तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का बड़े पैमाने पर विस्थापन, गंभीर सामाजिक उथल-पुथल के रूप में होगा। इसमें प्रशांत क्षेत्र के द्वीप राष्ट्र के अस्तित्व को भी खतरा होगा।
PunjabKesari
शोधकर्ताओं ने पाया कि ऐसी स्थिति में 1.17 मिलियन वर्गमीटर क्षेत्र समुद्र में डूब जाएगा, यह क्षेत्र कैलिफोर्निया के आकार से तीन गुना अधिक है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसी स्थिति से 187 मिलियन लोगों को खतरा होगा, जो दुनिया की कुल आबादी का 2.5 मिलियन है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!