Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jul, 2017 04:47 AM
इटली की पुलिस ने चेचन्या के एक नागरिक को गिरफ्तार.....
रोम: इटली की पुलिस ने चेचन्या के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है जिस पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सदस्य होने का संदेह है।
पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि चेचन्या के एक 38 वर्षीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है तथा अब वह इटली के दक्षिणी शहर फोजिया के कारागार में है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान इली बोम्बाटालिव के रूप में हुई है। उसके वर्ष 2014 में चेचन्या की राजधानी ग्रोचनी में हुए संघर्ष में शामिल होने की आशंका है। इस संघर्ष में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई थी।