जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित

Edited By Yaspal,Updated: 03 Feb, 2020 07:27 PM

climate activist greta thunberg nominated for nobel peace prize

स्वीडन के दो सांसदों ने अपने देश की जलवायु कार्यकर्त ग्रेटा थनबर्ग को 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। लेफ्ट पार्टी के सदस्य जेंस एवं हकन सवेन्नलिंग ने सोमवार को कहा कि थनबर्ग ने जलवायु संकट उत्सर्जन को कम करने के लिए...

इंटरनेशनल डेस्कः स्वीडन के दो सांसदों ने अपने देश की जलवायु कार्यकर्त ग्रेटा थनबर्ग को 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। लेफ्ट पार्टी के सदस्य जेंस एवं हकन सवेन्नलिंग ने सोमवार को कहा कि थनबर्ग ने जलवायु संकट उत्सर्जन को कम करने के लिए राजनीतिज्ञों की आंख खोलने व पेरिस करार की अनुपालना के लिए कठोर मेहनत की है, जो कि एक तरह से शांति के लिए पहल है। पिछले साल भी स्वीडन के तीन सांसदों ने थनबर्ग को इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया था।
PunjabKesari
2015 का पेरिस समझौता जलवायु संकट से निपटने के लिए एक मील का पत्थर है। इसमें गरीब और अमीर दोनों ही राष्ट्रों से बारिश के बदलते पैटर्न, बढ़ते हुए वैश्विक तापमान में कटौती करने को कदम उठाने को कहा  गया ताकि गलेसियर को पिघलने से रोका जा सके।
PunjabKesari
इसके साथ ही वैश्विक समझौते के तहत दुनिया के देशों ने दीर्घकालीन औसत तापमान वृद्धि को पूर्व औद्योगिक स्तरों से 2 डिग्री सेल्सियस के भीतर सीमित करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए योजना पेश करनी है। 
PunjabKesari
17 वर्षीय किशोरी थनबर्ग ने जलवायु परिवर्तन में हो रहे बदलाव को रोकने के लिए विद्यार्थियों को प्रदर्शनों में शामिल होने को प्रेरित किया। आज उनका यह आंदोलन स्वीडन की सीमा से निकलकर यूरोप के अन्य देशों में भी पहुंच गया है। उसने भविष्य के आंदोलन के लिए ई-फ्राइडे की स्थापना की जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हुए। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!