Covid Fear: चीन में इंसानों से जानवरों जैसा बर्ताव ! लोगों को कैद करने के लिए  बिछाए जाल, सड़कों पर छोड़े ' कुत्ते' (Videos)

Edited By Tanuja,Updated: 01 May, 2022 01:08 PM

corona fear the robot dogs policing shanghai s strict lockdown

कोरोना महामारी को लेकर चीन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कोविड कंट्रोल  के लिए चीन सरकार केहाथ पाव फूल रहे हैं। शंघाई में अभी भी...

बीजिंग: कोरोना महामारी को लेकर चीन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कोविड कंट्रोल  के लिए चीन सरकार केहाथ पाव फूल रहे हैं। शंघाई में अभी भी लॉकडाउन जारी है। जीरो कोविड स्ट्रेटेजी के चलते चीन ने नागरिकों पर क्रूरता की सारी हदें पार करनी शुरु कर दी है।  चीन ने  अपने नागरिकों को जानवरों की तरह समझने लगा है, इसीलिए सरकारी कर्मचारी लोगों के घरों के बाहर हरे रंग के लोहे के जाल लगा दिए हैं, ताकि वे बाहर न निकल सकें और घरों में कैद रहें।

 

#shanghai #shanghailockdown #ZeroCovid This is outrageous. It’s totally a humanity disaster. This is so-called dynamic zero-COVID policy? This is meant to cage the people there. Insane! pic.twitter.com/l7c3upLFmv

— Shumei L (@Shumei8668) April 24, 2022

 

PunjabKesari

बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों में अपने घरों के बाहर पिंजड़े की तरह जाल लगता देख नागरिक भी डरे हुए हैं। शंघाई के पुडोंग जिले को उच्च जोघिम वाला क्षेत्र घोषित किया गया है। सरकार यहां सख्ती कर रही है तो नागरिक कह रहे हैं कि उनके साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया जा रहा है। लोगों ने पूछा कि क्या शंघाई में किसी नेता के घर के बाहर इस तरह की फेंसिंग लगाई जा सकती है? शंघाई के अन्य इलाकों का भी यही हाल है।

PunjabKesari

 सड़कों पर घूमने वाले ज्यादातर लोग सरकारी कर्मचारी हैं, जो सफेद PPE किट पहने हुए दिख जाएंगे। शंघाई में लोगों पर किस तरह अत्याचार हो रहा है उसका एक वीडिया हाल ही में सामने सामने आया है, जिसमें PPE किट पहने कर्मचारी रेस्टोरेंट के गेट को सील कर रहे हैं। ताकि जो लोग अंदर हैं वह बाहर न आ सकें।

 

🇫🇷🇨🇳 French man in Shanghai, China starts yelling "I want to die" as the COVID Thugs try to take him off to a quarantine camp. pic.twitter.com/cng0I7rlRn

— 𝚁𝙰𝙶𝙴 𝙰𝙶𝙰𝙸𝙽𝚂𝚃 𝚃𝙷𝙴 𝚅𝙰𝙲𝙲𝙸𝙽𝙴 (@72powpow) April 26, 2022

रेस्टोरेंट में दो बुजुर्गों को कैद कर दिया गया। वहीं, कर्मचारियों ने उन लोगों पर डंडे भी बरसाए जो भोजन की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही सर्विलांस के लिए अब टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है। वहीं रोबोट कुत्तों के जरिए भी लोगों को घरों में ही रहने को कहा जा रहा है। सोमवार को सामने आए एक वीडियो में यह भी देखा गया कि चीन के स्कूल में छोटे बच्चे PPE किट पहन कर पढ़ने के लिए आए।

 

Children going to school in Shanghai, China. Zero Covid strategy. Welcome to a dystopian nightmare.pic.twitter.com/QNBVnpq8CL

— James Melville (@JamesMelville) April 20, 2022

यह चीन की क्रूर जीरो कोविड पॉलिसी का चेहरा है। सख्त लॉकडाउन के बावजूद भी वह कोरोना को कंट्रोल करने में नाकाम ही दिख रहा है। चीन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं है उन्हें भी घरों में कैद रखा जा रहा है। शंघाई में अभी तक चार लाख मामले आए हैं और 138 मौतें दर्ज की गई हैं. लेकिन चीन के 100 अन्य शहरों में भी कुछ सख्ती लागू कर दी गई हैं, जो लगातार बढ़ती जा रही है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!