दुनिया में कोरोनाः संक्रमण केस 2.40 करोड़ के पार, अब तक 8.23 लाख लोगों की मौत

Edited By Tanuja,Updated: 26 Aug, 2020 02:19 PM

corona in the world infection cases exceed 24 million 8 23 lakh deaths

कोरोना वायरस से दुनिया बेहाल है। वायरस से दुनिया में 2.40 करोड़  लोग संक्रमित है। अब तक कुल 2 करोड़ 40 लाख 62 हजार 636...

इंटरनेशनल डेस्कः कोरोना वायरस से दुनिया बेहाल है। वायरस से दुनिया में 2.40 करोड़  लोग संक्रमित है। अब तक कुल 2 करोड़ 40 लाख 62 हजार 636  संक्रमण के शिकार हैं  जबकि  8 लाख 23 हजार 540 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले में अमेरिका पहले पायदान पर है ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे पायदान पर है।  दुनिया भर में अब तक कोरोना महामारी से 1.66 करोड़ से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. अब तक दुनिया भर में कोरोना से 823,540 लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया भर में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या अभी 66.31 लाख के करीब है। 

 

 ब्राजील सीनेटर फ्लावियो कोरोना पॉजिटिव
  ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के बड़े पुत्र एवं सीनेटर फ्लावियो बोलसोनारो कोरोना वायरस  से संक्रमित पाये गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'वह (श्री फ्लावियो) ठीक है। उनमें इस संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। वह घर में रह कर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और एजिथ्रोमाइसिन दवा के साथ उपचार करवा रहे हैं।'  फ्लोवियो राष्ट्रपति जायर के परिवार के इस संक्रमण से प्रभावित होने वाले चौथे सदस्य हैं। इससे पहले श्री जायर सात जुलाई को, ब्राजील की प्रथम महिला मिशेल बोलसोनारो, 30 जुलाई को और श्री जायर के छोटे पुत्र जायर रेनान बोलसोनारो 10 दिन पूर्व इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित पाये गए थे।  


इक्वाडोर में कोरोना के 741 नए मामले, 46 की मौत
 इक्वाडोर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19  के 741 नए मामले दर्ज किए गए तथा 46 मरीजों की इसके कारण मौत हुई। सार्वजिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार देश में इस महामारी से अब तक 109,030 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6368 मरीजों ने इसके कारण जान गंवाई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में इनमें से 22.7 यानी 22,683 मामले उत्तर-मध्य प्रांत पिचिंचा में दर्ज किए गए हैं। इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो इसी प्रांत में स्थित है। घनी आबादी वाले क्वीटो शहर में सोमवार तक इस संक्रमण के 20,498 मामले दर्ज किए गए थे तथा 144 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।  


मिस्र में मरीजों का आंकड़ा बढ़ा
काहिरा 26 अगस्त (शिन्हुआ) मिस्र में बुधवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के 141 नए मामले दर्ज किए गए तथा 18 मरीजों की इसके कारण मौत हुई। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 97619 लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें से 5298 लोगों की मौत हो चुकी है। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 900 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। इसके साथ इस प्राण घातक विषाणु से निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 67717 हो गया है। देश में कोरोना रिकवरी दर 69 प्रतिशत है। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!