कोरोना से राहत के आसार नहींः दुनिया में 2 करोड़ के करीब पहुंचे मरीज, US में बना दिल दहलाने वाला नया रिकॉर्ड

Edited By Tanuja,Updated: 09 Aug, 2020 01:57 PM

corona patients reached around 20 million in the world  new record in us

चीन से फैला कोरोना वायरस रोजाना हजारों लोगों को तेजी अपनी चपेट में लेता जा रहा है जिससे  मौतों का आंकड़ लगातार बढ़ता जा रहा है...

इंटरनेशनल डेस्कः चीन से फैला कोरोना वायरस रोजाना हजारों लोगों को तेजी अपनी चपेट में लेता जा रहा है जिससे  मौतों का आंकड़ लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनिया में कोरोना वायरस मरीजों की कुल संख्या दो करोड़ के नजदीक पहुंचने वाली है। आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 19,804,408 लोगों को वायरस ने चपेट में ले लिया है। इसमें से 729,586 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, तेजी से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। अभी तक 12,721,186 लोग वायरस से रिकवर हो चुके हैं>। अमेरिका ने सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामलों पर नया रिकॉर्ड बनाया है।   


अमेरिका ने बनाया कोरोना पर नया रिकॉर्ड 
अमेरिका ने सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामलों पर नया रिकॉर्ड बनाया है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में इस समय कोरोना वायरस के 51,49,723 मरीज हैं। 165,070 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,638,470 ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में अमेरिका में 54,199 मामले सामने आए हैं। अमेरिका में 2,346,183 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 18,020 लोग गंभीर हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना जांचें भी अमेरिका में हुई हैं। अभी तक वहां 64,610,547 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।   

PunjabKesari

ब्राजील में मरने वाले लोगों की संख्या 1 लाख के करीब पहुंची
ब्राजील में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या देश में संक्रमण का पहला मामला सामने आने के पांच महीने बाद शनिवार को 1,00,000 के करीब पहुंच गई। इस वैश्विक महामारी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। 21 करोड़ की आबादी वाले देश में मई के बाद से इस महामारी से हर दिन 1,000 से अधिक लोग जान गंवा रहे हैं और शुक्रवार रात तक कुल 99,572 लोगों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के कुल 2,962,442 मामले आए हैं। संक्रमण और मौत के मामलों में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे नंबर पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अन्य कई देशों की तरह यहां भी पर्याप्त जांच के अभाव में मामलों की वास्तविक संख्या एवं मौत के सही आंकड़े सामने नहीं आए हैं।  

 
मिस्र में  167 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 95314 हुई
मिस्र में कोरोना वायरस के 167 नये मामले दर्ज किए गए हैं और संक्रमितों की संख्या अब 95314 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में लगातार सातवें दिन कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि 200 से कम रही। यहां शनिवार को इस महामारी के कारण 21 मरीजों की मौत हुई और इसके बाद मृतकों का आंकड़ा 4992 तक पहुंच गया। वहीं 1119 लोगों को इस संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी। देश में अब तक 52672 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। 

PunjabKesari

इसराईल में कोरोना के 1333 नए मामले
इसराईल में कोरोना  के 1333 नये मामले दर्ज किये गये हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82324 हो गई है। इसराईल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि देश में इस महामारी के कारण 12 मरीजों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 593 हो गया है। वहीं देश में इस संक्रमण से ग्रसित तथा मौजूदा समय में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 807 मरीजों में से 388 की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं 1758 और लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं और इसके बाद इस संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 75071 हो गयी है।इजरायल में इस समय कोरोना के 24658 सक्रिय मामले हैं।


इक्वाडोर में कोरोना से अब तक  5916 की मौत
क्वाडोर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1603 नए मामले दर्ज किए गए तथा 19 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 93752 हो गयी तथा मृतकों का आंकड़ा 5916 तक पहुंच गया। सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि देश के 18 प्रांत इस महामारी से प्रभावित हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से देश में सबसे अधिक गुआयस प्रांत प्रभावित हुआ है। इस प्रांत में कोरोना से अब तक 17884 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके बाद राजधानी क्वीटो में 16019 लोग इसकी चपेट में आए हैं।  

PunjabKesari

तुर्की में संक्रमितों की संख्या 239622 हुई
तुर्की में कोरोना   के 1172 नये मामले दर्ज किए जाने के कारण संक्रमितों की संख्या बढ़कर 239622 हो गई है। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहरेट्टिन कोका ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान इस महामारी के कारण 16 मरीजों की मौत हुई है और अब इसके कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा 5829 हो गया है। वहीं इस दौरान 1082 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिसके बाद इस जानलेवा विषाणु से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 222656 हो गई है। उन्होंने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 63842 सैंपलों की कोरोना की जांच की गयी और इसके बाद देश में अब तक 5202370 सैंपलों की कोविड-19 की जांच हो चुकी है।  

 

चिली में  मौतों की संख्या पहुंची 10 हजार के पार
 चिली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 53 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में इस महामारी से अब तक 10011 मरीजों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान इस संक्रमण के 2201 नये मामले दर्ज किये जाने के बाद संक्रमितों की संख्या 371023 हो गयी। मंत्रालय के अनुसार संक्रमण के नये मामलों में से 604 मामले ऐसे हैं, जिनमें इस संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!