कोरोना से दुनिया पस्तः अब तक 3.52 लाख की गई जान, अमेरिका बना मौतों का सबसे बड़ा गढ़

Edited By Tanuja,Updated: 27 May, 2020 11:51 AM

corona update over 3 52 lakh deaths in the world

कोरोना महामारी से दुनिया  पस्त हो चुकी है और इससे  अब तक कुल 56.83 लाख  लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.50 ...

इंटरनेशनल डेस्कः कोरोना महामारी से दुनिया  पस्त हो चुकी है और इससे  अब तक कुल 56.83 लाख  लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.50 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 24.30 लाख ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1 लाख से ज्यादा हो गया है। यह दुनिया के किसी भी देश में सबसे ज्यादा मौतें हैं। वहीं, रूस में महामारी से 101 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है। यहां 3.62 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 3807 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश रूस है। यहां 3.62 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 3807 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति की प्रैस सचिव लौटी काम पर 
अमेरिका में मरने वालों की संख्या मंगलवार रात एक लाख से ज्यादा हो गई। यह दुनिया के किसी भी देश में सबसे ज्यादा मौतें हैं। यहां 24 घंटे में करीब 700 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, 19 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने मंगलवार को बताया कि उनकी प्रेस सचिव कैटी मिलर काम पर लौट आई हैं। वे दो हफ्ते से ज्यादा समय तक क्वारैंटाइन थीं। व्हाइट हउस ने 8 मई को उनके करोना पॉजिटव होने की जानकारी दी थी। मिलर ने ट्वीट किया था कि संक्रमण की जांच को लेकर मेरे तीन टेस्ट निगेटिव आए हैं। उनके संक्रमित पाए जाने के बाद व्हाइट हाउस ने एक नई नीति बनाते हुए वेस्ट विंग में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया था।

 

ब्रिटेन में 37 हजार से ज्यादा की गई जान
ब्रिटेन में 24 घंटे में 134 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 37 हजार 48 हो चुकी है। मंगलवार सुबह तक देश में 2 लाख 65 हजार 227 लोग संक्रमित थे। ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स ने मंगलवार को घोषणा की कि ब्रिटेन और वेल्स में 15 मई तक कोरोनावायरस से जुड़ी 42,173 मौतें हुईं हैं। इसमें महामारी से जुड़े संदिग्ध मामले भी शामिल हैं।

 

जर्मनी सोशल डिस्टेंसिंग का नियम 29 जून तक बढ़ा
जर्मनी में महामारी को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का नियम 29 जून तक बढ़ा दिया गया है। सार्वजनिक जगहों पर 10 लोग तक ही जमा हो सकते हैं। देश में 1.81 लाख संक्रमित हैं, जबकि 8,498 लोगों की जान जा चुकी है। जर्मनी में पूल सीजन के शुरुआती दिनों में जहां बीच पर लोगों की भीड़ रहती थी, वहीं महामारी की वजह से सन्नाटा पसरा है।

 

SCO शिखर सम्मेलन को स्थगित करने का फैसला
रूस ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन को स्थगित करने का फैसला किया है। एससीओ सम्मेलन इस साल 22 और 23 जुलाई को सेंट पीटसबर्ग में होना था। सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस सम्मेलन को स्थगित करने का फैसला लिया है। अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन को महामारी के कारण स्थगित किया गया है। हालांकि सम्मेलन का स्थगन पूरी तरह से तय नहीं किया गया है।

 
फ्रांस में अब तक 28530 की मौत 
यूरोपीय देश फ्रांस में अब तक 28 हजार 530 लोगों की जान चुकी है। यहां मरने वालों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक केवल अस्पतालों में 18,195 मौतें हुई हैं और बाकि 10,335 मरीजों की मौत घर में या अन्य जगहों पर हुई हैं। यहां अब तक 1 लाख 82 हजार 722 लोग संक्रमित हैं।


  
पोलैंड में 21,867 मामलों की पुष्टि
पोलैंड में 24 घंटे में 236 नए मामले मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 21 हजार 867 हो गई है। वहीं, मरने वालं की संख्या 1,013 हो चुकी है। हालांकि पोलैंड में मार्च के बाद इस सोमवार को कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!