Coronavirus: चीन से ज्यादा अमेरिका में मरीज, इटली में 8165 की मौत...पूरी दुनिया में 5 लाख संक्रमित

Edited By shukdev,Updated: 27 Mar, 2020 08:35 AM

corona virus 8000 dead in italy

कोरोना वायरस से यूरोप में 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा एएफपी द्वारा गुरुवार को जारी किया गया। यूरोप में कुल 15 हजार 500 मौत हो चुकी है जिनमें इटली में 8165, स्पेन में 4089 और फ्रांस में 1331 लोगों की मौत शामिल है। कोरोना वायरस से...

पेरिस: कोरोना वायरस से यूरोप में 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा एएफपी द्वारा गुरुवार को जारी किया गया। यूरोप में कुल 15 हजार 500 मौत हो चुकी है जिनमें इटली में 8165, स्पेन में 4089 और फ्रांस में 1331 लोगों की मौत शामिल है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाद्वीप यूरोप में संक्रमित लोगों की कुल संख्या दो लाख 68 हजार 191 है। अमेरिका तथा इटली दोनों चीन को पीछे छोडने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 

PunjabKesari
इस बीच 33 लाख अमेरिकियों ने एक सप्ताह के अंदर बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है। इससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान का पता लगता है। इस बीमारी के कारण यूरोप और न्यूयॉर्क की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं वहीं स्पेन में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हजार से ज्यादा हो गई हैं। अमेरिका में, कारोबारियों,अस्पतालों और सामान्य नागरिकों की मदद करने के लिए अभूतपूर्व 2,200 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज को मंजूरी दी गई है। इस योजना में हर वयस्क को 1,200 डॉलर और बच्चे को 500 डॉलर दिए जाएंगे

 PunjabKesari
उधर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वायरस के खिलाफ लड़ाई में कीमती समय बर्बाद करने के लिए दुनिया के नेताओं को फटकार लगाई और कहा कि हमने पहले मौके को गंवा दिया और अब यह दूसरा अवसर है जिसे नहीं गंवाना चाहिए। इस बीमारी के कारण 22,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है लगभग पांच लाख लोग संक्रमित हैं। इसने लाखों लोगों की आजीविका को प्रभावित किया और विश्व अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया।

PunjabKesari
न्यूयॉर्क इस बीमारी के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। शहर के विशाल कन्वेंशन सेंटर को अस्पताल में बदला जा रहा है। राज्य में 350 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। यूरोप में स्पेन ऐसा देश है, जहां इसका प्रकोप सबसे तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि करीब 8,600 नए मामले सामने आए जबकि 655 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ मृतकों की कुल संख्या चार हजार को पार कर गई। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!