101 देशों तक पहुंचा कोरोनाः कुल 3661 लोगों की मौत, 100 साल के बुजुर्ग ने वायरस को हराया

Edited By Tanuja,Updated: 09 Mar, 2020 09:53 AM

corona virus dealth toll rises up to 3661 in the world

चीन से फैला कोरोना वायरस सोमवार तक 101 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। रविवार तक दुनियाभर में 3661 ...

बीजिंगः चीन से फैला कोरोना वायरस सोमवार तक 101 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। रविवार तक दुनियाभर में 3661 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। एक दिन में 1752 नए मामले आए और 89 की मौत हुई थी। चीन में अब तक 80 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। करीब 3000 की मौत हो चुकी। दुनियाभर में ओवरऑल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,07,802 पहुंच गई है।

 

इटली में 24 घंटे में सबसे अधिक मौतें
इटली में रविवार को दुनिया में सबसे ज्यादा 233 लोगों की मौत हुई। कोरोना संक्रमण से यहां 366 जानें जा चुकी हैं। 24 घंटे में 1200 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इटली सरकार ने देश के डेढ़ करोड़ लोगों को लॉकडाउन कर दिया है। 

 

चीन के निर्यात में गिरावट
 चीन में इस पर धीरे-धीरे काबू किया जा रहा है। देश में कोरोनावायरस से पीड़ित 100 साल के बुजुर्ग ने वायरस को मात दे दी  और उसकी हालत पूरी तरह ठीक हो गई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोनावायरस के चलते बीते दो महीनों में चीन के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। निर्यात में 17.2% की गिरावट आई है। यह फरवरी 2019 के दौरान अमेरिका से ट्रेड वॉर के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है। चीन के आयात में भी 4% की कमी आई है।

 

अमेरिका में 500 से ज्यादा संक्रमित, 21 की मौत
अमेरिका में कोरोनावायरस से 21 लोगों की जान गई है। संक्रमितों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया। ट्रम्प सरकार अब इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए सेना को बुलाने पर विचार कर रही है। मरने वालों में ज्यादातर जापान के डायमंड प्रिंसेज शिप से लौटे यात्री हैं। अमेरिका लाए गए लोगों को फिलहाल क्वारैंटाइन (अलग-थलग) किया गया है। कैलिफोर्निया के तट से दूर प्रिंसेज शिप पर हेलीकॉप्टर से मेडिकल किट पहुंचाई जा रही है।

 

पाकिस्तान में 1 मरीज हुआ पूरी तरह स्वस्थ
पाकिस्तान में एक नए मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री जफर मिर्जा के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 पर पहुंच गई। उन्होंने कहा, ‘‘कराची के एक व्यक्ति में कोरोनोवायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। सभी संक्रमितों को क्वारैंटाइन (अलग-थलग) किया गया है। एक व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ हुआ है, जिसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।’’

 

60924 लोग सही हुए, 6041 की हालत गंभीर
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, अभी तक दुनियाभर के 60924 संक्रमित नागरिक ठीक हो चुके हैं। 43217 का अभी भी इलाज चल रहा है। इसमें 43217 गंभीर बताए जा रहे हैं। चीन के बाहर 24,724 लोग संक्रमित हुए हैं और 563 लोगों की मौत हुई है। चीन के हेल्थ कमीशन ने रविवार को कहा कि शनिवार को अस्पताल से 1660 लोगों को छुट्टी मिली। यहां अब तक 57,065 नागरिक ठीक हो चुके हैं। चीन में सबसे ज्यादा हुबेई प्रांत में 67707 लोग संक्रमित हुए हैं। यहां का वुहान शहर कोरोनावायरस का केंद्र रहा है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!