कोरोना वायरस से भारत को हो सकता है 25 अरब रुपए का नुकसान

Edited By shukdev,Updated: 05 Mar, 2020 06:40 PM

corona virus is expected to affect india s  348 million business

कोरोना वायरस की महामारी से भारत का 34.8 (25 अरब रुपए) करोड़ डॉलर का व्यापार प्रभावित होने की आशंका है संयुक्तराष्ट्र की एक रपट के अनुसार कोरोना वायरस वजह से आर्थिक तौर पर प्रभावित होने वाले शीर्ष 15 देशों में भारत भी शामिल है। इस वायरस के प्रकोप का...

संयुक्तराष्ट्र: कोरोना वायरस की महामारी से भारत का 34.8 (25 अरब रुपए) करोड़ डॉलर का व्यापार प्रभावित होने की आशंका है संयुक्तराष्ट्र की एक रपट के अनुसार कोरोना वायरस वजह से आर्थिक तौर पर प्रभावित होने वाले शीर्ष 15 देशों में भारत भी शामिल है। इस वायरस के प्रकोप का असर चीन के विनिर्माण उद्योग पर पड़ा है जिसकी वजह से वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है। विकास और व्यापार पर संयुक्तराष्ट्र के सम्मेलन (अंकटाड) ने बुधवार को यह रपट प्रकाशित की है। 

PunjabKesari
इसके मुताबिक कोरोना वायरस की वजह से चीन के विनिर्माण क्षेत्र को धक्का लगा है। इससे दुनियाभर की आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्यात में 50 अरब डॉलर की कमी आने की आशंका है। इसकी वजह से मशीनरी, वाहन और संचार उपकरण विनिर्माण क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। रपट के अनुसार कोरोना वायरस के प्रकोप से यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था पर 15.6 अरब डॉलर का, अमेरिका पर 5.8 अरब डॉलर, जापान पर 5.2 अरब डॉलर, दक्षिण कोरिया पर 3.8 अरब डॉलर, ताइवान पर 2.6 अरब डॉलर और वियतनाम पर 2.3 अरब डॉलर का प्रभाव पड़ने की आंशंका है। 

PunjabKesari
भारत उन शीर्ष 15 देशों में शामिल है जिसकी अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस का प्रभाव हो रहा है। इससे देश का 34.8 करोड़ डॉलर का व्यापार प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि भारत के व्यापार पर पड़ने वाला प्रभाव यूरोपीय संघ, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया से कम है। कोरोना वायरस के चलते इंडोनेशिया का भी 31.2 करोड़ डॉलर का व्यापार प्रभावित होने का अनुमान है। रपट के अनुसार कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव भारत के रसायन क्षेत्र पर 12.9 करोड़ डॉलर, कपड़ा क्षेत्र पर 6.4 करोड़ डॉलर, वाहन क्षेत्र पर 3.4 करोड़ डॉलर, इलेक्ट्रिक मशीनरी क्षेत्र पर 1.2 करोड़ डॉलर, चर्म उत्पाद क्षेत्र पर 1.3 करोड़ डॉलर, धातु एवं धात्विक उत्पाद क्षेत्र पर 2.7 करोड़ डॉलर और फर्नीचर क्षेत्र पर 1.5 करोड़ डॉलर पड़ने की आशंका है। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!