कोरोना से विश्वभर में 67 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित, जानें किस देश में कितने मरीज

Edited By Tanuja,Updated: 15 Feb, 2020 05:33 PM

coronavirus has infected more than 67000 people globally

चीन से फैले कोरोना वायरस के प्रकोप ने दुनियाभर के 67 हजार से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है...

इंटरनेशनल डेस्कः चीन से फैले कोरोना वायरस के प्रकोप ने दुनियाभर के 67 हजार से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पिछले साल इस बीमारी के सामने आने और इसके लिए जिम्मेदार कोरोनावायरस के कारण इसे कोविड-19 नाम दिया है। प्रत्येक सरकार के स्वास्थ्य अधिकारियों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार तक चीन में 1631 लोगों की मौत हुई और 66,492 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा हांगकांग में एक व्यक्ति की मौत समेत 56 मामले सामने आए हैं। मकाउ में 10 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा इस वायरस से दुनियाभर के देशों में सामने आए मामलों की संख्या इस प्रकार है: जापान : 259, योकोहामा में खड़े क्रूज जहाज के 218 संक्रमित लोग भी शामिल, एक व्यक्ति की मौत।

 

  1. सिंगापुर: 67
  2. थाईलैंड: 33
  3. दक्षिण कोरिया: 28
  4. ताइवान : 18
  5. मलेशिया : 21
  6. ऑस्ट्रेलिया: 14
  7. जर्मनी: 16
  8. वियतनाम: 16
  9. अमेरिका: 15, एक अमेरिकी व्यक्ति की चीन में मौत फ्रांस : 11
  10. संयुक्त अरब अमीरात: 8
  11. कनाडा: 8
  12. फिलीपीन: 3 मामले, एक व्यक्ति की मौत
  13. ब्रिटेन: 9
  14. भारत: 3
  15. रूस : 2
  16. इटली: 3
  17. बेल्जियम: 1
  18. नेपाल: 1
  19. श्रीलंका: 1
  20. स्वीडन: 1
  21. स्पेन: 2
  22. कम्बोडिया: 1
  23. फिनलैंड: 1
  24. मिस्र : 1

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!