Covid-19 Update: दुनिया में 3.16 लाख मौतें व 48.01 लाख संक्रमित, US-इटली में मौतें घटीं

Edited By Tanuja,Updated: 18 May, 2020 01:42 PM

covid 19 3 16 lakh deaths and 48 01 lakh infected in the world

किलर कोरोना  वायरस महामारी से दुनिया में अब तक 3 लाख 16 हजार 663 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि  48 लाख 1 हजार 532 लोग ...

इंटरनेशनल डेस्कः किलर कोरोना  वायरस महामारी से दुनिया में अब तक 3 लाख 16 हजार 663 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि  48 लाख 1 हजार 532 लोग संक्रमित हैं। इस बीच 18 लाख 58 हजार 108 ठीक हुए हैं। अमेरिका में 24 घंटे में 820 लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों का आंकड़ा 90 हजार से ज्यादा हो गया है। यहां हर दिन होने वाली मौतों में कमी आई है। देश में 15 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी सबसे ज्यादा प्रभावित है।

 

फ्रांस में मृतकों की संख्या 28 हजार पार
फ्रांस में मृतकों की संख्या 28 हजार 108 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार बताया कि रविवार को अस्पतालों में 54 लोगों की मौत हुई जबकि वृद्धाश्रमों में 429 जान गई। 24 घंटे में यहां 483 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 1 लाख 79 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। फ्रांस ने अपनी सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दो महीने से लागू लॉकडाउन के नियमों में ढील दी है। यहां कुछ आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत है। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वीरन ने कहा है कि 10 से 15 दिनों के दौरान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।


दक्षिण अफ्रीका में शराब और सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध
 दक्षिण अफ्रीका में सात हफ्ते से लॉकडाउन लगा है। इस दौरान सरकार ने शराब और सिगरेट की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इससे अपराध को कम करने में मदद मिली है। देश में अब तक संक्रमण के 15 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 264 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 न्यूयॉर्क गवर्नर ने लाइव करवाया कोरोना टेस्ट 
अमेरिका में  हर दिन होने वाली मौतों में कमी आई है। देश में 15 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी सबसे ज्यादा प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा केस हैं। न्यूजर्सी में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।  इस बीच न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने पत्रकारों के सामने लाइव ब्रीफिंग के दौरान कोरोनोवायरस का टेस्ट करवाया। क्यूमो ने कहा कि वे यह दिखाना चाहते थे कि टेस्ट कितना तेज और आसान है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर दिन करीब 40 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। 
 

नेपाल: लॉकडाउन 2 जून तक बढ़ा
नेपाल में लॉकडाउन 2 जून तक बढ़ा दिया गया है। संक्रमण को देखते हुए मंत्रिमंडल ने इसे और 15 दिन बढ़ाने का फैसला किया है। देश में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 295 लोग संक्रमित हैं।


इटली में नए मामले और मौतें घटीं 
इटली में प्रतिबंधों में राहत दिए जाने से एक दिन पहले देश में सबसे कम 145 मौतें दर्ज की गई। यह आंकड़ा लॉकडाउन लगाने के बाद सबस कम है। अब यहां हर दिन होने वाली मौतों में कमी आ रही है।  वहीं, 24 घंटे में 675 नए केस मिले हैं। यह आंकड़ा 4 मार्च के बाद सबसे कम है। एक दिन पहले शनिवार को 875 नए केस मिले थे, जबकि 153 मौतें हुी थीं। सोमवार से देश में 10 हफ्ते से जारी लॉकडाउन में सबसे बड़ी राहत दी जाएगी। दुकान, रेस्टोरेंट, सैलून, बीच खोल दिए जाएंगे।

 

ब्राजील में 16,118 लोगों गंवा चुके जान 
लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 485 लोगों की मौत हो गई है। यहां मृतकों की संख्या 16 हजार 118 पहुंच गई है। एक दिन में 7,938 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 2 लाख 41 हजार 80 हो गई है। ब्राजील में संक्रमण के नए मामलों और मरने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। संक्रमण के मामले में ब्राजील अमेरिका, रूस, स्पेन और ब्रिटेन के बाद पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है।

 

जर्मन में 300 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
जर्मन पुलिस ने देश में लगे प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। वे सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इनमें से दो फरार हो गए हैं। बर्लिन में शनिवार को 19 प्रदर्शन हुए और 21 रैलियों का आयोजन किया गया। प्रत्येक सभा में 50 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं थी। प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक अफसर को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

 

इसराईल में संक्रमण के 9 नए मामले 
इसराईल 
में 24 घंटें के दौरान नौ नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक संक्रमण के 16,617 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 272 लोगों की जान जा चुकी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले गुरुवार को उन क्षेत्रों में स्कूलों को दोबारा खोलने की घोषणा की थी, जहां संक्रमण के मामले कम हैं। इसके बाद कुछ इलाकों में रविवार से स्कूल खोल दिए गए। इस दौरान साफ-सफाई के अलावा बच्चों के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यहां 20 मई से लोगों को बीच पर जाने की अनुमति दी जाएगी।

 

पुर्तगाल में  31 मई तक आपातकाल बढ़ा
यूरोपीय देश पुर्तगाल में आपातकाल 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। मंत्रिपरिषद ने एक प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रीय आपातकाल को बढ़ाने की घोषणा की है। इस फैसले से देश में संक्रमण के प्रसार को कम करने और आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने में मदद मिलेगी। इस दौरान देश में संक्रमण की स्थिति के अलावा सामाजिक और आर्थिक स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। यहां 18 मार्च को पहली बार आपातकाल लागू किया गया था, जिसे अब तक दो बार बढ़ाया जा चुका है।

 

चीन में 25 नए मामले, बिना लक्षण वाले सबसे ज्यादा मामले वुहान में
 चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इनमें से 14 मामले वुहान में हैं जिनमें मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे हैं। सबसे पहले वुहान से ही कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने शुरू हुए थे। अब यहां 1.1 करोड़ नागरिकों की कोरोना वायरस जांच की जा रही है। हालांकि चीन में इस संक्रमण से मौत का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या 4,634 ही बनी हुई है। रविवार तक चीन में संक्रमण के 82,954 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से अब सिर्फ 82 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं 78,238 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!