उम्रदराज पुरुषों-महिलाओं के लिए सैक्स संबंध बनाना फायदेमंद

Edited By Isha,Updated: 14 Dec, 2018 12:03 PM

creating a sex relationship for older men and women is beneficial

उम्रदराज पुरुषों के लिए सैक्स संबंध बनाना हर तरह से फायदेमंद होता है। यह उनकी खुशी से तो जुड़ा होता ही है, इससे उनकी सेहत पर भी अच्छा असर होता है। यह बात जर्नल ऑफ सैक्सुअल मैडिसीन में प्रकाशित एक शोध लेख में कही गई है। इस अध्ययन में कहा गया है कि

लंदन: उम्रदराज पुरुषों के लिए सैक्स संबंध बनाना हर तरह से फायदेमंद होता है। यह उनकी खुशी से तो जुड़ा होता ही है, इससे उनकी सेहत पर भी अच्छा असर होता है। यह बात जर्नल ऑफ सैक्सुअल मैडिसीन में प्रकाशित एक शोध लेख में कही गई है। इस अध्ययन में कहा गया है कि उम्रदराज महिलाएं जहां चुंबन, आलिंगन आदि क्रियाकलापों से ही भावनात्मक आनंद प्राप्त कर लेती हैं, वहीं पुरुषों के लिए यौन संबंध ज्यादा मायने रखता है।

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन की वरिष्ठ शोधकत्र्ता सराह जैक्सन का कहना है कि उम्रदराज लोगों को यौन संबंध बनाने से कई तरह से लाभ होता है और यह उनकी सेहत के लिए भी अच्छा होता है। यह अध्ययन 6,979 पुरुषों और महिलाओं पर किया गया, जिनकी औसत उम्र 65 साल थी। अध्ययन में यह पाया गया कि पिछले एक साल के दौरान जो पुरुष और महिलाएं किसी भी तरह की यौन गतिविधि में सक्रिय रहे, उनमें खुशी का स्तर उनसे ज्यादा पाया गया जो सैक्स के मामले में पूरी तरह निष्क्रिय रहे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!