Edited By Tanuja,Updated: 15 Apr, 2018 04:52 PM
अमरीका के केंटकी में बुधवार की सुबह ऐसा हादसा हुआ जिसने सबके होश उड़ा दिए। यहां 86 साल पुराने ब्रिज को कमजोर होने के कारण एक्सप्लोजन के जरिए उड़ा दिया गया...
वॉशिंगटनः अमरीका के केंटकी में बुधवार की सुबह ऐसा हादसा हुआ जिसने सबके होश उड़ा दिए। यहां 86 साल पुराने ब्रिज को कमजोर होने के कारण एक्सप्लोजन के जरिए उड़ा दिया गया। पलक झपकते ही लेक बर्कले ब्रिज धराशाही हो गया इस ब्रिज को 1932 में बनाया गया था जिसका इस्तेमाल टोल ब्रिज के लिए किया जाता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नए ब्रिज को फरवरी में ही खोल दिया गया है। यहां किसी को भी आने से मना किया गया था। अब इसे उड़ा दिया गया है.
1500 फुट ऊपर इस ब्रिज को उड़ाने के लिए बोर्ट्स और शिप्स की आवाजाही रोक दी गई। एक्सप्लोजन के बाद क्रू को सभी मेटल को साफ करने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया गया था। इस वीडियो को केंटकी ट्रांस्पोर्ट केबिनेट ने फेसबुक पर शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ ही सैकेंड में ब्रिज को उड़ा दिया जाता है।