Edited By Tanuja,Updated: 08 Nov, 2018 11:54 AM
दक्षिणी लंदन के क्रोयडोन उपनगर में दीपावली उत्सव पर एक अनूठी काली पूजा के साथ नयी परंपरा की शुरुआत की गई...
लंदनः दक्षिणी लंदन के क्रोयडोन उपनगर में दीपावली उत्सव पर एक अनूठी काली पूजा के साथ नयी परंपरा की शुरुआत की गई। गैर लाभकारी संगठन क्रोयडोन बंगाली कनेक्शन (सीबीसी) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने सैकड़ों भारतीय प्रवासियों के साथ ही स्थानीय राजनीतिज्ञों को आकर्षित किया।
सीबीसी ने एक बयान में बताया कि दीपावली हिंदू कैलेंडर के सबसे महत्त्वपूर्ण उत्सवों में शामिल रहा है और यह मां काली की वार्षिक पूजा के साथ मनाया जाता है। यह पहली बार है जब ये दोनों महा उत्सव एक साथ लंदन में मनाए गए।”
इस कार्यक्रम में क्रोयडोन सेंट्रल से लेबर पार्टी की सांसद सारा जोन्स और क्रोयडोन काउंसिल की मेयर बर्नाडेट खान शामिल हुईं। इसमें दीप जलाने के साथ ही पूजा-पाठ के भारतीय भोजन का इंतजाम किया गया था।काली पूजा पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भी शुभकामनाएं दी हैं।