1000 गर्लफ्रेंड रखने वाले इस्लामिक धर्मगुरु को 1075 साल कैद, उपदेश में करता था अर्धनग्न महिलाओं के स

Edited By Tanuja,Updated: 13 Jan, 2021 05:35 PM

cult leader with 1 000 girlfriends jailed for 1 000 years

एक इस्लामिक धर्मगुरु को यौन उत्पीड़न से जुड़े 10 मामलों में 1075 साल की सजा सुनाई गई है। यह फैसला तुर्की के इस्‍ताबुंल की अदालत ...

इंटरनेशनल डेस्कः एक इस्लामिक धर्मगुरु को यौन उत्पीड़न से जुड़े 10 मामलों में 1075 साल की सजा सुनाई गई है। यह फैसला तुर्की के इस्‍ताबुंल की अदालत ने सुनाया है। दोषी धर्मगुरु अदनान ओकतार बहुत कम कपड़े पहनी हुई महिलाओं से घिरा रहता था जिन्हें ये बिल्ली के बच्चे (kittens) कहा करता था।   यह धार्मिक नेता जिस वक्त   टेलीविजन पर मनुष्य जन्म के रहस्य और रूढ़िवादी विचारों का उपदेश देता था उस समय कुछ अधनंगी महिलाएं उसके आसपास संगीत पर नृत्य किया करती थीं। इनमें से कुछ महिलाओं ने प्लास्टिक सर्जरी भी करवा रखी थी। 

 PunjabKesari
2018 में भी अदनान को इस्तांबुल पुलिस की वित्तीय अपराध इकाई द्वारा 200 से अधिक अन्य संदिग्धों के साथ हिरासत में लिया गया था। अदनान ने दिसंबर में सुनवाई के दौरान जज को बताया कि उसकी करीब 1,000 गर्लफ्रेंड हैं। उसने कहा कि महिलाओं के प्रति मेरे दिल में प्‍यार उमड़ रहा है। अदनान का कहना है कि प्रेम एक मानवीय गुण है और यह एक मुस्लिम की खूबी है। एक अन्‍य सवाल के जवाब में उसने कहा था कि वह बाप बनने की असाधारण क्षमता रखता है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adnan Oktar Sevgi (@adnanoktarsevgi)

 PunjabKesari
अदनान को उसके अपराधों के लिए 1075 सालों की सजा सुनाई गई है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अदनान पर यौन अपराध, नाबालिगों के यौन शोषण, धोखाधड़ी और राजनीतिक तथा सैन्‍य जासूसी करने का आरोप भी लगाया गया है।  लगभग 236 लोगों के खिलाफ मामला चलाया जाएगा जिनमें से 78 लोग हिरासत में लिए गए हैं। अदनान के संगठन के दो कार्यकर्ताओं टरकान यावास और ओकटार बाबूना को क्रमशः 211 और 186 साल की सजा सुनाई गई है।

PunjabKesari
 
1990 के दशक में अदनान पहली बार लोगों की नजर में तब आया जब वह एक संप्रदाय का नेता था जिसे कई सेक्स स्कैंडल में पकड़ा गया था। उसके ऑनलाइन ए 9 टेलीविजन चैनल ने 2011 में प्रसारण करना शुरू किया था जिसमें वह तुर्की के धर्मगुरुओं की निंदा करता था। इस चैनल पर तुर्की के मीडिया वॉचडॉग आरटीयूके द्वारा कई बार जुर्माना भी लगाया गया और बाद में सरकार द्वारा बंद करवा दिया गया ।

PunjabKesari

 मुकद्दमे के दौरान एक महिला ने बताया कि अदनान ने कई बार उसका और अन्य महिलाओं का यौन शोषण किया। अदनान ने जिन महिलाओं का शोषण किया उन्हें गर्भनिरोधक गोलियां लेने के लिए मजबूर किया। पुलिस को अदनान के घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां मिलीं थी। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!