स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाक में साइबर अटैक, वेबसाइट में लिखा- 'लाहौर में भी राम लला आएंगे'

Edited By vasudha,Updated: 15 Aug, 2020 02:09 PM

cyber attack on pakistan again

पाकिस्तानी वेबसाइट्स एक बार फिर हैकर्स के निशान पर आ गई है। भारतीय स्वतंत्रता दिवस के एक​ दिन पहले फातिमा जिन्ना महिला विश्वविद्यालय की वेबसाइट में भारत का तिरंगा झंडा लहराता दिखा। इतना ही नहीं वेबसाइट में राम लला की भी तस्वीर लगा दी गई...

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तानी वेबसाइट्स एक बार फिर हैकर्स के निशान पर आ गई है। भारतीय स्वतंत्रता दिवस के एक​ दिन पहले फातिमा जिन्ना महिला विश्वविद्यालय की वेबसाइट में भारत का तिरंगा झंडा लहराता दिखा। इतना ही नहीं वेबसाइट में राम लला की भी तस्वीर लगा दी गई। 

 

खबरों की मानें तो पाकिस्तान की वेबसाइट peterco.com.pk को 'इंडियन साइबर ट्रूप' द्वारा हैक किया गया। हैकर्स ने भगवान राम को फोटो के नीचे लिखा कि रामलला हम आएंगे, मंदिर कराची और लाहौर में भी बनाएंगे। इसके अगले संदेश में वेबसाइट पर लिखा गया कि हजारों लोगों की कुर्बानियों दी हैं जिसकी वजह से आज हमारा देश इस दिन को मना रहा है। उनकी कुर्बानियों को नहीं भूल सकते। हैप्पी इंडीपेंडेंस डे।

 

दरअसल पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने अपने ट्वीटर हैंडल पर वीडियो साझा किया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि पेज पर सबसे ऊपर तिरंगे के साथ 'सत्यमेव जयते' लिखा हुआ था। उसके नीचे भारत का तिरंगा झंडा लेकर दौड़ते बच्चों की तस्वीर है और फिर 'स्वतंत्रता दिवस की बधाई' दी गई है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!