बांग्लादेश पहुंचा शक्तिशाली चक्रवात ‘बुलबुल', लाखों लोग सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट

Edited By Tanuja,Updated: 10 Nov, 2019 09:38 AM

cyclone bulbul bangladesh evacuates 300000 people

बांग्लादेश में रविवार तड़के शक्तिशाली चक्रवात ‘बुलबुल'' के आने के कारण लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया...

ढाकाः बांग्लादेश में रविवार तड़के शक्तिशाली चक्रवात ‘बुलबुल' के आने के कारण लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बांग्लादेश के कनिष्ठ आपदा प्रबंधन मंत्री एनामुर रहमान ने बताया कि 18 लाख से अधिक लोगों को शनिवार शाम तक सुरक्षित निकाला गया।

 

शनिवार सुबह तक 5,000 से अधिक आश्रयगृह तैयार किए गए थे। चक्रवात के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली जबकि तट पार करने के बाद इसके कमजोर पड़ने की संभावना है।

 

चक्रवात गंगासागर के किनारे टकराया और यह ‘खुलना' क्षेत्र से होकर गुजरेगा जिसमें सुंदरवन भी आता है। टीवी चैनल ‘इंडिपेंडेंट' की खबर के अनुसार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बांग्लादेश की नौसेना और तटरक्षक बल को तैयार रखा गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!