चक्रवात ‘इडाई' से मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे और मलावी में 150 लोगों की मौत

Edited By Tanuja,Updated: 17 Mar, 2019 01:03 AM

cyclone idai killed 150 people in mozambique zimbabwe and malawi

मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे और मलावी में आए एक खतरनाक चक्रवात में करीब 150 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग लापता हैं। सड़क संपर्क टूट जाने के कारण हजारों लोग फंस गये और मुख्यरूप से ग्रामीण इलाकों से टेलीफोन संपर्क कट गया है। संयुक्त राष्ट्र और सरकारी...

हरारेः मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे और मलावी में आए एक खतरनाक चक्रवात में करीब 150 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग लापता हैं। सड़क संपर्क टूट जाने के कारण हजारों लोग फंस गये और मुख्यरूप से ग्रामीण इलाकों से टेलीफोन संपर्क कट गया है।
PunjabKesari
संयुक्त राष्ट्र और सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चक्रवात ‘इडाई' से तीनों दक्षिण अफ्रीकी देशों में 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मोजाम्बिक का केन्द्रीय बंदरगाह शहर बेइरा सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जहां हवाई अड्डा बंद है, बिजली आपूर्ति ठप्प है और कई घर नष्ट हो गए हैं।
PunjabKesari
बेइरा में बृहस्पतिवार देर रात चक्रवात आया और जिम्बाब्वे और मलावी के पश्चिम की ओर बढ़ा। इसके कारण विशेषकर सीमावर्ती मोजाम्बिक के पूर्वी इलाकों में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!