अमेरिका व कनाडा में ठंड बनी नासूरः हजारों उड़ानें रद्द, अंग हिमदाह का खतरा (Video)

Edited By Tanuja,Updated: 01 Feb, 2019 01:09 PM

deadly arctic deep freeze in us 12 dead thousand flights canceled

मध्य पश्चिम अमेरिका के इलाकों में तापमान खतरनाक ढंग से नीचे पहुंचने के कारण यहां ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और यह जनजीवन के लिए नासूर बनती जा रही है...

लॉस एंजलिसः इन दिनों अमेरिका व कनाडामें अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। मध्य पश्चिम अमेरिका के इलाकों में तापमान खतरनाक ढंग से नीचे पहुंचने के कारण यहां ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और यह जनजीवन के लिए नासूर बनती जा रही है।
PunjabKesari
 मिशिगन, आयोवा, इंडियाना, इलिनॉइस, विस्कॉन्सिन और मिनेसोटा में ठंड के कारण अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। स्कूल व्यवस्था के लिहाज से अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े गढ़ शिकागो में कक्षाएं रोक दी गई हैं। यहां आसपास के इलाके में तापमान शून्य से 30-40 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है।
PunjabKesari
प्रशासन द्वारा लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी गई है। जानकारों का कहना है कि तापमान इतना नीचे है कि अगर कोई व्यक्ति पांच मिनट भी बाहर रहे तो ठंड के संपर्क में आने वाला अंग हिमदाह का शिकार हो जाएगा। इसका अर्थ है कि उस हिस्से के ऊतक क्षतिग्रस्त हो जाएंगे। वहां नासूर भी बन सकता है। मिनेसोटा के इंटरनेशनल हिल्स पर शून्य से 48 डिग्री कम की शीतलहर दर्ज की गई है।


यह दक्षिणी ध्रुव पर स्थित अंटार्कटिका से भी ज्यादा सर्द है। वहां न्यूनतम शून्य से करीब 31 डिग्री सेल्सियस नीचे तक के तापमान की हवाएं चलती हैं। ठंड के कारण शिकागो में हजारों उड़ानें रद करनी पड़ी हैं।

PunjabKesari
पैसेंजर रेल सर्विस भी रद कर दी गई है। बैंक और स्टोर भी बंद कर दिए गए हैं। कई जगहों पर वार्मिग सेंटर खोले गए हैं, जहां लोगों को सर्दी से राहत मिल सकती है। शिकागो में किसी भी कारण बाहर भटक गए लोगों को मदद देने के लिए पुलिस थानों को खुला रखा गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!