Edited By Pardeep,Updated: 08 Apr, 2020 12:27 AM
फ्रांस में मंगलवार को घातक कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई। देश में इसके कारण अस्पताल में 7091 लोगों की, जबकि विभिन्न वृद्धाश्रमों में 3237 व्यक्तियों की जान गई है।देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी...
पेरिसः फ्रांस में मंगलवार को घातक कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई। देश में इसके कारण अस्पताल में 7091 लोगों की, जबकि विभिन्न वृद्धाश्रमों में 3237 व्यक्तियों की जान गई है।देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सोलोमन ने पत्रकारों को बताया कि सघन चिकित्सा में कुल 7131 लोगों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘महामारी का तेजी से बढ़ना जारी है।''
वहीं कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में 75,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया में कुल 75,538 मौतों में से 53,928 लोगों की जान यूरोप में गई हैं। स्पेन में कोरोना वायरस से रोजाना मृत्यु का औसत आंकड़ा मंगलवार को 743 पहुंच गया। यहां इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 13,798 हो गई है।