ग्वाटेमाला में झुलसकर मरने वाली लड़कियों की संख्या बढ़कर 39 हुई

Edited By ,Updated: 13 Mar, 2017 11:49 AM

death toll from guatemala children  s shelter fire rises to 39

मध्य अमरीकी देश ग्वाटेमाला में हाल के वर्षों में सबसे वीभत्स घटनाओं में शामिल एक बाल आश्रय गृह में आग लगने से झुलसकर मरने वाली लड़कियों की संख्या बढ़कर 39 हो गई...

वॉशिंगटनः मध्य अमरीकी देश ग्वाटेमाला में हाल के वर्षों में सबसे वीभत्स घटनाओं में शामिल एक बाल आश्रय गृह में आग लगने से झुलसकर मरने वाली लड़कियों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है, जबकि कई अन्य की हालत चिंताजनक बनी हुई है। शहर के रूजवेल्ट अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को आग लगने की घटना में गंभीर रूप से जख्मी दो लड़कियों ने कल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बता दें कि ग्वाटेमाला शहर की राजधानी से 25 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित 18 वर्ष आयु वर्ग तक के बच्चों और किशोरों के लिए सरकार की ओर से संचालित वर्जिन डी असुन्सिओन बाल आश्रय गृह में आग लगने के कारण यह भयंकर हादसा हुआ था। बताया जा रहा है कि उस बाल आश्रय गृह से कुछ लड़कियों ने भागने की कोशिश की थी जिसके बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया था।

 उन लड़कियों ने लोगों का ध्यान खींचने के लिए कमरे में रखे गद्दे में आग लगा दी थी जिसके बाद यह हादसा हुआ। इस घटना के विरोध में कल बड़ी संख्या में लोगों ने ग्वाटेमाला सिटी में सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मृतक लड़कियों के नाम और उम्र जारी करने की मांग कर रहे थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!