स्पेन, फ्रांस और पुर्तगाल में तूफान से भारी क्षति, 8 लोगों की मौत व हजारों घरों बिजली ठप्प

Edited By Tanuja,Updated: 23 Dec, 2019 02:35 PM

death toll from storms that battered spain portugal and france

जलवायु परिवर्तन का कहर पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। दुनिया के कई देश जहां कड़कती सर्दी बर्फबारी से बेहाल हैं तो आस्ट्रेलिया जैसे देशों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं...

इंटरनेशनल डेस्कः जलवायु परिवर्तन का कहर पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। दुनिया के कई देश जहां कड़कती सर्दी बर्फबारी से बेहाल हैं तो आस्ट्रेलिया जैसे देशों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। स्पेन, फ्रांस और पुर्तगाल में एल्सा और फैबियन तूफान के कारण भारी क्षति हुई है । स्थानीय मीडिया के मुताबिक,रविवार तक 8 लोगों की मौत हो चुकी थी। इनमें 6 की स्पेन में और 2 की मौत पुर्तगाल में हुई। तूफान पिछले दो दिनों में ज्यादा तेज हुआ, जिसके असर से तेज हवाएं चलीं और मूसलाधार बारिश हो रही है। कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।

 

कई रुट पर ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 18 हजार घरों की बिजली प्रभावित हुई। एल्सा तूफान ने दक्षिण यूरोपीय देशों में इस सप्ताह के शुरुआत में दस्तक दी थी। जब एल्सा का असर कम हुआ और यह ब्रिटेन की ओर बढ़ गया, तभी दूसरा तूफान फैबियन आया। फैबियन के कारण उत्तर पश्चिम स्पेन में हवा की रफ्तार 170 किमी. प्रति घंटे तक पहुंच गई। फ्रांस में इसके असर से 120 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके बाद वहां 12 विमानों की उड़ानें रद्द करनी पड़ी और 13 फ्लाइट के रुट में बदलाव किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेन के गैलिशिया में पावर लाइनें क्षतिग्रस्त होने से 8,000 घरों में बिजली नहीं पहुंच रही है। राष्ट्रीय मौसम कार्यालय ने तेज समुद्री लहरों और थपेड़ो के कारण गैलिशिया और ऑस्ट्रियाज के तटवर्ती क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया है।

 

पेड़ गिरने के कारण मैड्रिड के पांच सिटी पार्क भी बंद कर दिए गए। यहां पर कई सड़कों पर जलजमाव हो गया। स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए। पिछले एक हफ्ते में इमर्जेंसी की करीब 1000 घटनाएं दर्ज की गईं। फ्रांस के मौसम कार्यालय ने देश के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में 14 स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बोर्डेक्स के पार्क और कब्रस्तान बंद कर दिए गए हैं। यहां के एसएनसीएफ रेल नेटवर्क ने बोर्डेक्स, टाउलिज और हेन्डेय के बीच ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया है। फ्रेंच मेडिटेरैनियन आईलैंड के अधिकारियों ने सभी एयरपोर्ट से विमान सेवाएं रोक दी है। यहां के रॉन-आल्पस क्षेत्र के करीब 10,000 घरों में बिजली आपूर्ति रोक दी गई है। द्वीपों तक जाने वाली सड़कों पर भी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!