Edited By Tanuja,Updated: 09 Apr, 2018 05:44 PM
इंडोनेशिया में राजधानी जकार्ता में पिछले कुछ दिनों के दौरान जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा करीब 50 तक पहुंच गया है...
जकार्ता: इंडोनेशिया में राजधानी जकार्ता में पिछले कुछ दिनों के दौरान जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा करीब 50 तक पहुंच गया है। यह जानकारी आज अधिकारियों ने दी। नवीनतम मामले में गुरुवार और सोमवार की सुबह तक बानडुंग की राजधानी पश्चिम जावा के सीकालेंगका उप जिले में 17 लोगों की मौत हो गई।
सीकालेंगका के सरकारी अस्पताल के प्रमुख यानी सुम्पेना ने कहा कि 16 लोगों की मौत अस्पताल में हुई जबकि एक शख्स को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। सुम्पेना ने कहा कि कुल मिलाकर करीब 40 लोगों को चक्कर, उलटी और सांस लेने में दिक्कत तथा मुर्छा की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। 13 लोगों का अब भी इलाज किया जा रहा है।
शराब पर अत्याधिक कर की वजह से इंडोनेशिया में गरीबों के बीच शराब की काला बाजारी से इसे खरीदने की प्रवृत्ति बढ़ी है। दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में शराब पीने से परहेज की बात होती है लेकिन नागरिक कानून में ऐसा करना अवैध नहीं है।