चीन में लेकिमा तूफान से हर ओर तबाही का मंजर, 45 की मौत (Pics)

Edited By Tanuja,Updated: 12 Aug, 2019 04:56 PM

death toll rises 32 as typhoon lekima moves up china coast

ताइवान के बाद अब शक्तिशाली तूफान ‘लेकिमा’ चीन में तबाही मचा रहा है। शनिवार तड़के तूफान ने चीन के झेजियांग प्रांत में दस्तक दी थी...

बीजिंगः ताइवान के बाद अब शक्तिशाली तूफान ‘लेकिमा’ चीन में तबाही मचा रहा है। शनिवार तड़के तूफान ने चीन के झेजियांग प्रांत में दस्तक दी थी। जिसके बाद 187 किमी प्रतिघंटे की तेज रफ्तार के साथ भारी बारिश भी शुरू हो गई थी। झेजियांग प्रांत में आए इस भीषण तूफान के कारण मरने वालों की संख्या 32 हो गई है, जबकि दर्जनों घायल है।

 

PunjabKesari

तूफान ने 173,000 हेक्टेयर से अधिक फसलों और 34,000 घरों को नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल बचाव अभियान भी जारी है। तूफान लेकिमा के कारण भारी बारिश हो रही है और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। साथ ही भूस्खलन ने नदियों का रास्ता बंद कर दिया है। एनएमसी का कहना है कि तूफान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ने के साथ कमजोर होगा। बता दें कि शुक्रवार को तूफान ताइवान के उत्तरी छोर से होकर गुजरा था, जहां नौ लोग जख्मी हुए थे। तेज हवाओं के चलते हजारों घरों में बिजली प्रभावित हुई थी और 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी थी।

  • 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
  • 288 उड़ानें अकेले झेजियांग प्रांत में रद्द करनी पड़ी
  • 200 से ज्यादा ट्रेनें सोमवार तक के लिए रद्द की गईं
  • 200 मकान गिरे, 66300 हेक्टेयर की फसल तबाह
  • 1000 लोग, 153 नौका, 150 फायर इंजन तैनात

 

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान के पहुंचने से पहले दस लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। इसमें शंघाई के 253,000 लोग शामिल हैं। पूर्वी चीन में हजारों उड़ानें रद करनी पड़ी हैं। अकेले झेजियांग प्रांत में 288 उड़ानें रद हुई हैं। नौका और रेल सेवाएं भी कुछ समय के लिए रोक दी गई हैं। शानडोंग प्रांत के जिनान शहर में 200 से ज्यादा ट्रेनें सोमवार तक स्थगित कर दी गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने राहत बचाव कार्य के लिए 1000 लोगों, 150 अग्निशमन वाहनों और 153 नौकाओं को तैनात किया है।

PunjabKesari

एयरपोर्ट को जोड़ने वाली मैग्लेव हाईस्पीड रेल सेवा स्थगित कर दी गई है। शंघाई में शुक्रवार दोपहर से ही लगातार बारिश हो रही है। तेज हवाओं और बारिश का असर आम जनजीवन पर पड़ा है। शंघाई डिज्नी रिजॉर्ट और शंघाई डिजनीलैंड को शनिवार को बंद रखा गया। जून, 2016 में खुलने के बाद पहली बार डिज्नीलैंड को खराब मौसम की वजह से एहतियात को तौर पर बंद करना पड़ा है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, चच्यांग प्रांत को सहायता देने के लिए चीनी वित्त मंत्रालय और आपात प्रबंध विभाग ने तेजी से काम किया है। इस प्रांत को तूफान से उबरने के लिए 3 करोड़ युआन की आपदा राहत पूंजी दी गई है। इस राशि का प्रयोग आपदा प्रभावित जनता को सहायता देने में किया जाएगा और इससे राहत और बचाव कार्य में तेजी आएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!