रूस: इमारत के मलबे में दबने से मरने वालों की संख्या हुई 39, बचाव कार्य समाप्त

Edited By vasudha,Updated: 04 Jan, 2019 12:42 PM

death toll rises to 39 in russian apartment block collapse

रूस के मैग्नीतोगोस्र्क शहर में एक इमारत में हुए धमाके के चार दिन बाद बचाव कर्मियों ने  मलबे में दबे लोगों को तलाशने का अभियान खत्म कर दिया है। वीरवार को एक व्यक्ति का शव मिलने के साथ मृतकों की संख्या 39 हो गई है। धमाके के बाद यह गगनचुंबी इमारत...

मॉस्को: रूस के मैग्नीतोगोस्र्क शहर में एक इमारत में हुए धमाके के चार दिन बाद बचाव कर्मियों ने  मलबे में दबे लोगों को तलाशने का अभियान खत्म कर दिया है। वीरवार को एक व्यक्ति का शव मिलने के साथ मृतकों की संख्या 39 हो गई है। धमाके के बाद यह गगनचुंबी इमारत ध्वस्त हो गई थी।
 PunjabKesari

रूस के उप आपात सेवा मंत्री एलेक्जेंडर च्यूप्रियन ने पत्रकारों को बताया कि हमने आज आखिरी और 39वें शव को निकाल लिया है और अब मलबे में किसी के भी दबे होने की आशंका नहीं है। रूस के आपात सेवा मंत्रालय ने सोमवार को शहर में दस मंजिला इमारत का एक हिस्सा जमींदोज होने के बाद मलबे के ढेर से लोगों को बचाने के लिये बड़ा अभियान चलाया था।      PunjabKesari

रूस अधिकारियों ने कहा कि उनकी शुरू से कोशिश थी कि जल्द से जल्द मलबे में दबे लोगों तक पहुंचा जाए क्योंकि तापमान शून्य से नीचे 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में बर्फ को हटाने के लिये गर्म हवा और दूसरे उपकरणों का भी सहारा लिया गया। 
PunjabKesari

मंगलवार को बचावकर्मियों ने 35 घंटे की मशक्कत के बाद दस महीने के एक बच्चे को मलबे से बाहर निकाला था, जिसके बाद और लोगों के भी जिंदा होने की उम्मीद जगी थी। लेकिन बचाव अभियान में आगे कोई सफलता नहीं मिली। गंभीर रूप से घायल इस बच्चे को हेलीकॉप्टर से मास्को के अस्पताल ले जाया गया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने उसकी हालत स्थिर बताई थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!