Edited By ,Updated: 23 Oct, 2016 03:27 PM
हर शख्स की चाहत होती है कि लोग उसे पहचाने और उसके नाम का डंका पूरी दुनिया में हो
लंदन : हर शख्स की चाहत होती है कि लोग उसे पहचाने और उसके नाम का डंका पूरी दुनिया में हो। इसके लिए लोग अपने आपको अलग दिखाने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग अलग कारनामे करते हैं, वहीं कुछ लोग अपने शरीर के साथ छेड़छाड़ करते हैं।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक लड़की ने सबसे अलग दिखने की चाहत में अपने पूरे शरीर पर tattoo बनावा लिए। सिर्फ यही नहीं उसने अपनी नाभि का भी ऑपरेशन करवा लिया, जिससे नाभि खत्म हो गई।
इस लड़की ने अपने कान नुकीले करवा लिए, आंखों की पुतलियों का रंग नीला करवा लिया। इतने सारे जोखिम भरे काम कर यह लड़की खुद को अलग साबित करने में जुटी है। इसकी उम्र 25 साल है। इस लड़की का नाम Grace Neutral है। और यह एक टैटू आर्टिस्ट भी है। Grace की चाहत सिर्फ इतनी है कि वो पूरी दुनिया से अलग हटकर दिखे। उनका कहना है की जब वो 21 साल की थी तब उन्होंने अपनी जीभ को रॉकर मैरिलिन मैन्सन से प्रभावित होकर दो हिस्सो में कटवा लिया था। उस वक्त भी इस घाव को भरने में काफी समय लगा था।