पश्विमी अंटार्कटिका में रिकार्ड गहराई तक खुदाई, जलवायु परिवर्तन को समझने की नई कोशिश

Edited By Isha,Updated: 25 Jan, 2019 05:05 PM

digging record deep in pashtimi antarctica

पश्चिमी अंटार्कटिका में वैज्ञानिकों ने पहली बार बर्फ की चादर में गर्म पानी का इस्तेमाल कर दो किलोमीटर की गहराई तक सफलतापूर्वक खुदाई की है । इस उपलब्धि पर उनका कहना है कि इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि गर्म जलवायु में इस क्षेत्र की स्थिति क्या होगी

लंदन: ब्रिटिश अंटार्कटिका सर्वे (बीएएस) के वैज्ञानिकों के नेतृत्व वाली 11 व्यक्तियों की टीम पिछले 12 हफ्तों से रटफोर्ड आइस स्ट्रीम में शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान में काम कर रही है। बीएएस ने एक बयान में कहा कि 63 घंटे तक लगातार चले ड्रिङ्क्षलग अभियान के बाद, 8 जनवरी को टीम ने बर्फ की सतह से 2,152 मीटर नीचे तलछट तक छिद्र करने में सफलता पायी। वैज्ञानिकों ने बोरहोल के जरिए कई उपकरणों को बर्फ की गहराई में पहुंचाया जो चारों ओर के वातावरण के आधार पर बर्फ के भीतर पानी के दबाव, बर्फ के तापमान और अंदरूनी हलचल का पाता लगाएंगे।  ‘बीमिश’ नामक इस परियोजना की तैयारी 20 साल पहले हुई थी, और 2004 में भी इसको लेकर प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी।

बीएएस के प्रमुख वैज्ञानिक एंडी स्मिथ ने कहा, ‘‘मैंने लंबे समय तक इस पल का इंतजार किया है और मुझे खुशी है कि हमने आखिरकार अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। बीएएस में फिजिकल ओशनोग्राफर कीथ मेकिन्सन ने बताया कि हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इन ग्लेशियारों के नीचे गहराई में तलछट पर कितनी फिसलन है और इस तरह से वे किस दर से पिघलकर समुद्र में जा मिलेंगे । इससे हमें अधिक सटीक तरीके से यह तय करने में मदद मिलेगी कि पश्चिमी अंटार्कटिका से बर्फ पिघलने पर भविष्य में समुद्र का जलस्तर कितना बढ़ेगा। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!