लॉकडाउन दौरान सड़क पर निकले 5 लोगों की डॉक्टर के पति ने गोली मारकर की हत्या

Edited By Tanuja,Updated: 06 Apr, 2020 05:01 PM

doctor s husband shoots five people dead in russia

रूस में पुतिन सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में देशभर में लॉकडाउन घोषित कर रखा है। कोरोना से जंग के वक्त हेल्थ वर्कर्स फ्रंटलाइन वॉरियर बनकर उभरे हैं लेकिन....

इंटरनेशनल डैस्क: रूस में पुतिन सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में देशभर में लॉकडाउन घोषित कर रखा है। कोरोना से जंग के वक्त हेल्थ वर्कर्स फ्रंटलाइन वॉरियर बनकर उभरे हैं लेकिन लॉकडाउन के दौरान यहां एक डॉक्टर के पति ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाला शख्स खुद भी अस्पताल में काम करता है। इस व्यक्ति की हरकत ने इंसानियत को शर्मशार कर दिया है।

 

गोलीबारी की घटना रूस के रयाजान क्षेत्र में हुई है। एनटन फ्रांचिकोव (31) ने पहले तो अपनी बालकनी से ही लोगों को डांटा और उसके बाद जब वे चुप नहीं हुए तो शिकार करने वाला राइफल निकाल लाया। जब वे फ्लैट के ब्लॉक में घुसे तो एनटन ने पांचों को गोली मार दी। इस घटना में मारे गए पांच लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि जिस महिला की इस घटना में मौत हुई है वह गर्भवती थी। एनटन ने सड़क पर शोर मचाने पर आपत्ति जताई थी क्योंकि उससे उसका बच्चा उठ जाता।

 

एनटन को गुस्सा इसलिए भी आया कि जब लोगों को आइसोलेशन में रहने कहा गया है तो वे सड़क पर क्यों घूम रहे हैं। वह चाहता तो पुलिस से संपर्क कर सकता था लेकिन उसने कानून को हाथ में ले लिया। एनटन पेटरनिटी लीव पर था। हत्या करने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया, 'एनटन ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। उसे पुलिस ने रोक लिया।'

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!