Edited By ,Updated: 10 Jan, 2017 04:44 PM
सर्जरी के लिए डॉक्टर कैसे-कैसे औजारों का प्रयोग करते हैं कुछ कहा नहीं जा सकता...
बीजिंगः सर्जरी के लिए डॉक्टर कैसे-कैसे औजारों का प्रयोग करते हैं कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि पेट के ऑप्रेशन में डॉक्टर ने कंडोम का प्रयोग किया हो। लेकिन चीन में ऐसा हुआ है।
मैट्रो की एक रिपोर्ट की मानें तो पूर्वी चीन के एक अस्पताल में मरीज भर्ती हुआ। उसके पेट में बीयर के बोतल की ढक्कन फंस गई थी। मरीज का नाम लीऊ है। उसने डॉक्टर को बताया कि बीयर पीने के दौरान बोतल की ढक्कन उसके पेट में चली गई। उसने बताया कि उसे पेट में बहुत दर्द हो रहा है। डॉक्टरों ने फौरन सर्जरी करने की सोची। अगले दिन जब लीऊ अस्पताल आया तो डॉक्टर जू वाईपिंग ने कहा कि वो कंडोम का प्रयोग कर ढक्कन को बाहर निकालेंगे।
डॉक्टर वाईपिंग गेस्ट्रोलॉजी के हेड हैं। हैरान करने वाली बात ये भी है कि इससे पहले वाईपिंग इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रह चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लीऊ अब बिल्कुल स्वास्थ है। लीऊ ने बताया कि एक बार में जल्दी-जल्दी बीयर पीने की शर्त लग गई थी इसी दौरान झटके में ढक्कन उसके मुंह में चली गई।