डॉक्टर ने संबंध बनाते पेनिस पर लगाई ऐसी चीज, ओरल सेक्स के दौरान गई गर्लफ्रेंड की जान (pics)

Edited By Tanuja,Updated: 03 Oct, 2018 04:34 PM

doctor who killed girlfriend by sprinkling cocaine on penis before sex

जर्मनी के मैडगबर्ग में एक डॉक्टर द्वारा सेक्स के दौरान की गई अजीब हरकत की वजह से उसकी गर्लफ्रेंड की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी डॉक्टर ने अपने पेनिस पर कोकीन का लेप लगा रखा था...

मैगडबर्गः  जर्मनी के मैडगबर्ग में एक डॉक्टर द्वारा सेक्स के दौरान की गई अजीब हरकत की वजह से उसकी गर्लफ्रेंड की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी डॉक्टर ने अपने पेनिस पर कोकीन का लेप लगा रखा था। कोकीन के कारण ओरल सेक्स के दौरान डॉक्टर की गर्लफ्रेंड की मौत हो गई। कोर्ट ने केस की पड़ताल में माना कि आरोपी ने इससे पहले भी कुछ अन्य महिलाओं के साथ ऐसी हरकत की थी। 

PunjabKesari

आरोपी डॉक्टर ऐंड्रीज डेविड (42) पर जर्मनी की अदालत में मुकदमा चल रहा है। इस सनकी डॉक्टर पर सेक्स के दौरान अजीब हरकतें करने के कुछ और केस भी हैं। डॉक्टर सेक्स से पहले पेनिस पर कुछ लेप जैसा लगा लेता था, ताकि उसे शारीरिक संबंध बनाने में अलग अनुभव हो। 

PunjabKesariआरोपी डॉक्टर के साथ पूर्व में शारीरिक संबंध बना चुकीं कुछ महिलाओं ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। एक महिला ने बताया कि डॉक्टर सेक्स के दौरान उसे धोखे से कोकीन की अधिक डोज देता था। महिला का कहना है कि कोकीन की अधिक मात्रा ले लेने के कारण दो बार उनकी कार टकराने से बची। कार हादसे के कारण उन्हें काफी चोट भी आई। 

PunjabKesariबता दें कि डॉक्टर पर 38 साल की महिला की हत्या का केस चल रहा है। कोर्ट में जांच टीम ने बताया कि ओरल सेक्स के दौरान एक बार उन्हें सांस लेने में बहुत तकलीफ होने लगी। वह समझ नहीं पा रही थीं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। जब डॉक्टर के पास उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, तो उनके मुंह में कोकीन की मात्रा मिली। इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने मौत का कारण कोकीन की अधिकता को बताया था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!