सऊदी अरब के व्यक्ति ने मक्का में बड़ी मस्जिद के द्वार पर कार से टक्टर मारी

Edited By Tanuja,Updated: 31 Oct, 2020 09:38 AM

driver rams car into gate of mecca s grand mosque

सऊदी अरब में एक व्यक्ति ने शुक्रवार देर रात तेज गति से कार चलाते हुए मक्का की बड़ी मस्जिद के बाहरी द्वार पर टक्कर मार दी। देश की सरकारी समाचार ...

दुबईः सऊदी अरब में एक व्यक्ति ने शुक्रवार देर रात तेज गति से कार चलाते हुए मक्का की बड़ी मस्जिद के बाहरी द्वार पर टक्कर मार दी। देश की सरकारी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। व्यक्ति ने अपनी कार से पहले तो अवरोधकों को टक्कर मारी, उसके बाद भी वह वाहन को चलाता रहा और फिर बड़ी मस्जिद के दक्षिण में स्थित द्वार पर उसने टक्कर मारी।

 

एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों ने कार सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उनके मुताबिक उसकी स्थिति ‘‘असामान्य'' प्रतीत हो रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें सुरक्षा बल क्षतिग्रस्त कार को घटनास्थल से हटाते देखे जा सकते हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण बंद पड़ी मस्जिद हाल में खोली गई थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!